What is Fertility Preservation in Hindi: आधुनिक जमाने ने हमारी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। हमारी सोच, समझदारी यहां तक की प्राथमिकताएं भी आज बदल चुकी हैं। पहले के युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते थे। 25 की उम्र में शादी करके घर बसाते थे और फिर परिवार की बाकी जिम्मेदारियों को निभाते थे। लड़कों की तरह लड़कियां युवा अवस्था में कदम रखते ही घर के काम जैसे की खाना पकाना, सिलाई-कढ़ाई जैसे काम सीखती थीं। 22 से 25 साल की उम्र में मां बन जाती थीं। लेकिन अब जमाना बदल गया है। प्राथमिकता और करियर आज सिर्फ लड़कों ही नहीं बल्कि लड़कियों की पहली प्राथमिकता बन चुका है। आज हर लड़की पहले करियर बनाने को तरजीह देती हैं। करियर और लाइफ में कुछ बनने की चाह में शादी और बच्चा पीछे छूट जाता है। लेकिन अब विज्ञान की तरक्की की वजह से महिलाएं किसी भी उम्र में मां बन सकती हैं। यह तरीका है फर्टिलिटी प्रिवेशन। फर्टिलिटी प्रिवेशन क्या है और इसे किस उम्र में करवाया जाता है इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम ने इनफिनिट फर्टिलिटी-एग फ्रीजिंग सेंटर की चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. निशा भटनागर से बात की।
फर्टिलिटी प्रिवेशन क्या है?- What is fertility prevention?
मेडिकल साइंस की मदद से कई तरीकों से महिलाओं के एग्स को फ्रीज किया जाता है। ताकि महिलाएं 30 या 40 की उम्र के बाद भी गर्भधारण कर सके और बच्चे को जन्म दे सके। डॉ. निशा भटनागर का कहना है, फर्टिलिटी प्रिवेशन सिर्फ महिलाओं का किया जाता है। इसमें महिलाओं के भ्रूण को फ्रीज किया जाता है, ताकि वह जब मां बनना चाहती हैं तो उसका इस्तेमाल करके गर्भधारण कर सकें। इसके लिए एग फ्रीजिंग, एम्ब्रियो फ्रीजिंग और ओवेरियन टिश्यू फ्रीजिंग जैसे प्रोसेस को अपनाया जाता है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि भारत जैसे देश में आज भी इसकी जानकारी सिर्फ शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को ही है। ग्रामीण और शहरों में पिछड़े इलाकों में रह रही महिलाएं आज भी एग फ्रीजिंग और फर्टिलिटी प्रिवेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ेंः सिंगर Alka Yagnik को अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- मैं हुई रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार
क्या है फर्टिलिटी प्रिवेशन की सही उम्र?- क्या है फर्टिलिटी प्रिवेशन की सही उम्र?
डॉक्टर के अनुसार, किसी भी महिला की गर्भधारण की उम्र 20 से 30 साल सही मानी जाती है। 30 साल की उम्र के बाद अगर महिलाएं गर्भधारण करती हैं, तो उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो महिलाएं 35 या 40 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने की सोच रही हैं, तो वह 20 से 22 साल की उम्र में फर्टिलिटी प्रिवेशन करवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित
फर्टिलिटी प्रिवेशन करवाने से पहले अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टर के अनुसार, फर्टिलिटी प्रिवेशन करवाने से लगभग 3 से 4 महीने पहले धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें। ध्यान रहे कि पीरियड्स के बाद ही फर्टिलिटी प्रिवेशन करवाया जाता है, लेकिन हर महीने का अंडा फ्रीजिंग के लिए सही नहीं होता, इसलिए जांच के बाद यह पता चलता है कि किस महीने के अंडे को फ्रीज करके रखा जाएगा। ताकि भविष्य में गर्भधारण करते वक्त किसी तरह की परेशानी न आए।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version