Doctor Verified

Khushkhabri With IVF: क्या Frozen Eggs से आईवीएफ कराया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

Are Frozen Eggs Good For IVF In Hindi: फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवाया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए कुछ जरूरी बातों पर गौर करना होता है। इनके बारे में जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Khushkhabri With IVF: क्या Frozen Eggs से आईवीएफ कराया जा सकता है? जानें डॉक्टर से


Are Frozen Eggs Good For IVF In Hindi: आजकल फ्रोजन एग्स के बारे में मॉर्डन महिलाओं के बीच खूब चर्चा हो रही है। आपने कई यंग और वर्किंग महिलाओं को कहते सुना होगा कि वे अपने एग्स को फ्रीज करना चाहती हैं, ताकि जब सही समय आए, वे मां बनने का सुख भोग सकें। इसे आप इस तरह भी देख सकते हैं मेडिकल विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है कि अब महिलाएं अपनी च्वाइस के अनुसार किसी भी उम्र में मां बन सकती हैं। इसके लिए उम्र की सीमा या बढ़ती उम्र की परेशानियां बड़ी बाधा बनकर नहीं रह गई हैं। लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर फ्रोजन एग्स हैं क्या? इसका क्या मतलब होता है? भविष्य में इसकी मदद से कैसे मां बनना जा सकता है? एक्सपर्ट्स की मानें, आईवीएफ तकनीक में फ्रोजन एग्स का उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि फ्रोजन एग्स क्या होते हैं? और आईवीएफ तकनीक में यह कितना उपयोगी होता है?

ऑनलीमायहेल्थ ने Khushkhabri with IVF नाम से एक स्पेशल सीरीज चलाई है, जिसमें आपको आईवीएफ से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल जाएंगे। इस सीरीज हम आपको बता रहे हैं कि क्या फ्रोजन एग से आईवीएफ हो सकता है? इसकी सफलतादर कितनी है और यह प्रक्रिया किन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से। अगर आप भी IVF के जरिये प्रेग्नेंसी प्लान करने की सोच रहे हैं, तो इस स्टोरी से आपको मदद मिल सकती है।

फ्रोजन एग्स क्या हैं?- What is Egg Freezing In Hindi

are frozen eggs good for ivf 01

फ्रोजन एग्स का मतलब होता है कि एक फर्टाइल महिला की ओवरी से एग एक्स्ट्रैक्ट किया जाता है। इस एग को फ्रीज किया जाता है और फिर स्टोर करके रख दिया जाता है। इसके बाद इस, फ्रोजन एक का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब महिला कंसीव करना चाहती हैं। कंसीव करने की प्रक्रिया के दौरान फ्रोजन एग को लैब में फर्टिलाइज किया जाता है। एंब्रियो बनने पर इसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है। फ्रोजन एग्स की मदद से महिला जब चाहे, तब मां बन सकती हैं। यह उन्हें अपनी मन पसंद उम्र में बनने की आजादी देता है। असल में, मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए नेचुरल मां बनना मुश्किल होता है। वहीं, आजकल महिलाएं अपने करियर को तवज्जो देते हुए कम उम्र में मां बनना नहीं चाहती हैं। इसके अलावा, अगर कोई किसी तरह की मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहा है, रेडिएशन थेरेपी चल रही है, तो इस स्थिति में भी एग्स को फ्रीज करके भविष्य में मां बना जा सकता है। इसलिए, एग्स को फ्रीज करने की जरूरत दिनों दिन बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: Khushkhabri With IVF: आईवीएफ ट्रीटमेंट से पहले महिलाएं जरूर बरतें ये सावधानियां, मिलेगा बेहतर परिणाम

क्या फ्रोजन एग्स से आईवीएफ कराया जा सकता है?- Are Frozen Eggs Good For IVF In Hindi

are frozen eggs good for ivf 02 (1)

जैसा कि यह स्पष्ट है कि महिलाएं अपनी फर्टाइल उम्र में ओवरी से एग्स को एक्सट्रैक्ट करके उसे फ्रीज करवा सकती हैं। इसके बाद भविष्य में जब चाहे, इसकी मदद से मां बन सकती हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या फ्रोजन एग्स से आईवीएफ कराया जा सकता है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "निश्चित तौर पर फ्रोजन एग्स से आईवीएफ कराया जा सकता है। यहां तक कि यह प्रक्रिया तेजी से युवा महिलाओं में प्रचलित हो रही है। यह उन महिलाओं के लिए अधिक लाभकारी है, जो प्रेग्नेंसी को किसी वजह से टालना चाहती हैं।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "हालांकि, फ्रोजन एग्स के जरिए आईवीएफ प्रक्रिया कितनी सफल रहेगी, यह कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इसलिए, यह बात हमेशा आपको पता होनी चाहिए कि फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवाने का मतलब मां बनने की सौ फीसदी गारंटी नहीं होती है। क्योंकि, महिला कि उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा रही हैं, उनका स्वास्थ्य कैसा है यह सब बातें बहुत मायने रखती हैं।"

इसे भी पढ़ें: Khushkhabri with IVF: आईवीएफ में किस-किस तरह की शारीरिक समस्याएं होने का जोखिम रहता है? जानें एक्सपर्ट से

फ्रोजन एग्स से आईवीएफ की सफलता दर

  1. महिला ने अपने एग्स कब फ्रीज करवाए हैं, इस पर सफलता दर निर्भर होती है।
  2. आपको बता दें कि फ्रेश एग्स की तुलना में फ्रोजन एग्स द्वारा की जाने वाली आईवीएफ की सफलता दर कम होती है।
  3. इसके अलावा, फ्रोजन एग्स की सफलता दर इस बात पर भी निर्भर हाती है कि कितने एग्स फर्टिलाइज हुए।
  4. एक डेटा की मानें, तो 70 फीसदी एग्स फर्टिलाइज होते हैं, जबकि सिर्फ 45 फीसदी एग्स ही प्रेग्नेंसी में डेवेलप हो पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Khushkhabri with IVF: क्या आईवीएफ के दौरान मुंहासों की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

फ्रोजन एग्स से आईवीएफ की सफलता कैसे प्रभावित होती है?

उम्रः यह एक बहुत बड़ा कारक माना जाता है। जिस तरह नेचुरली कंसीव करने के लिए भी महिला की 20 से 25 साल की उम्र सबसे सही मानी जाती है। इसी तरह, फ्रोजन एग्स के लिए भी फर्टाइल उम्र को ही सही माना जाता है। अगर महिला अधिक उम्र में अपने एग्स को फ्रोजन करती हैं, तो उसकी सफलता की संभावना कम हो जाती है।

एग्स की संख्याः सिर्फ एक एग को फ्रीज करने के बाद उसे कंसीव करने की संभावना सही नहीं है। क्योंकि, एक महिला जितने ज्यादा एग्स फ्रोजन करती हैं, उसके एंब्रियो में बदलने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।

जेनेटिकल असामान्यताः अगर गलती से ऐसे एग्स फ्रीज कर दिए जाएं, जिसमें जेनेटिकल असामन्यताएं हैं, तो उसके फर्टिलाइज होने की संभावना उतनी ही कम होती है। असल में, इस तरह के एग्स फार्टिलाइज हो ही नहीं पाते हैं।

डॉक्टर की राय

फ्रोजन एग्स से आईवीएफ कराया जा सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, हर कपल को यह पता होना चाहिए कि फ्रोजन एग्स प्रेग्नेंसी की कोई स्थाई गारंटी नहीं होती है। इसके अलावा, फ्रोजन एग्स की टेक्नोलॉजी अब तक पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। इसलिए, इस पर पूरी तरह निर्भर होना सही नहीं होगा। वहीं, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि प्रेग्नेंसी या आईवीएफ के लिए जरूर नहीं है कि अपने ही फ्रोजन एग्स का इस्तेमाल किया जाए।

जरूरी सुचना: यहां दी गई हर सूचना सिर्फ जानकारी के लिए। अगर आप फ्रोजन एग्स से आईवीएफ करवाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि इसकी जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Khushkhabri With IVF: क्या इंफर्टाइल महिला पर आईवीएफ प्रक्रिया कारगर तरीके से काम करती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer