Reason For Not Getting Pregnant: हर कपल चाहता है कि उनका भी अपना बेबी हो। जिसके आने से उनका परिवार भी आगे बडे़। लेकिन इनफर्टिलिटी के लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई कपल्स का सपना अधूरा रह जाता है। नेचुरल तरीके के अलावा कंसीव करने के कई तरीके होते हैं। कई लोग आईवीएफ के जरिये कंसीव करते हैं, तो कई लोग सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनते हैं। लेकिन सबसे सेफ तरीका नेचुरल तरीके से कंसीव करना होता है। अगर महिला नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर पा रही, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइये इस लेख में जानें नैचुरली कंसीव न कर पाने के क्या कारण होते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दी मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) ने।
जानें किन कारणों से कपल्स के लिए कंसीव करना मुश्किल हो सकता है- Reason For Not Getting Pregnant When Everything Is Normal
महिला की अधिक उम्र- Age
नैचुरली कंसीव करने के लिए महिला की उम्र भी बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ एग क्वालिटी खराब होती जाती है। इसके कारण कंसीव करना मुश्किल होता जाता है। महिलाओं में 35 की उम्र के बाद कंसीव करना काफी मुश्किल होता है। वहीं पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म क्वालिटी खराब हो जाती है। इसलिए सही उम्र में कंसीव करना जरूरी है।
फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या होना- Fertility Related Issues
फर्टिलिटी से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे कि पीसीओडी या पीसीओएस भी कंसीव मुश्किल बना सकती हैं। ऐसे में ओवरी में कई सारे सिस्ट होते हैं, जो एग फर्टिलाइज होना मुश्किल कर देते हैं। इसके अलावा एंडोमेट्रियोसिस, बढ़ता वजन, डायबिटीज और थायराइड विकार जैसे मुद्दे पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
बहुत ज्यादा तनाव लेना- Over stressed
ज्यादा तनाव लेने के कारण भी कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। तनाव होने से बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन या कॉर्टिसोल बढ़ने लगता है। इसके कारण बॉडी में हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं। इसके कारण वजन बढ़ने और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को नुकसान होने का खतरा भी रहता है। इस कारण यह कंसीव करना मुश्किल बना सकता है।
खराब जीवनशैली होना- Unhealthy Lifestyle
खराब जीवनशैली भी कंसीव करना मुश्किल बना सकती है। धूम्रपान करने या शराब का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी खराब हो सकती है। ये महिलाओं में भी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। इसके अलावा, जंक और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना या पर्याप्त नींद न लेना भी इसका कारण हो सकता है। क्योंकि इसके कारण हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं, जो कंसीव करना मुश्किल बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेबी प्लानिंग के बावजूद न मिले सफलता तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय
संभोग का गलत तरीका या समय- Intimate
कंसीव करने के लिए संभोग का तरीका सही होना भी जरूरी है। अगर आप गलत पॉजिशन में संभोग करते हैं, तो आपके लिए कंसीव करना मुश्किल होगा। वहीं संभोग करने का सही समय न होने से भी कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए इन चीजों का विशेष ध्यान रखें।
स्पर्म क्वालिटी खराब होना- Sperm Quality
स्पर्म क्वालिटी खराब होने से भी कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण पुरुष के स्पर्म एग को फर्टिलाइज नहीं कर पाते हैं। यह कंसीव न होने का कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- इन 4 समस्याओं के कारण नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो ले सकती हैं आईवीएफ की मदद