-1758717831764.webp)
Things To Do When Periods Are Late But Not Pregnant: आमतौर पर पर मैरीड महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं, तो हम उसे प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखते हैं। सामान्यतः ऐसा ही होता है, क्योंकि पीरियड्स नहीं का सीधा-सीधा मतलब कंसीव करना माना जाता है। मगर हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। असल में कई बार मैरीड महिलाओं में पीरियड्स न होना प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता है। इसके अलावा, यह किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा करता है। इसलिए, इस लेख में हम यही जानेंगे कि आखिर कंसीव नहीं करने के बावजूद पीरियड्स न हों, तो ऐसे में आपको क्या करना है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
इस पेज पर:-
कंसीव नहीं करने पर पीरियड्स न होने पर क्या करें?- What To Do When Periods Are Late But Not Pregnant
-1758718122268.jpg)
विशेषज्ञों की मानें, तो हर महिला को नियमित रूप से पीरियड्स होने चाहिए। अगर किसी महिला को मेनोपॉज हो गया है या वह गर्भवती है, तभी उनके पीरियड्स रुक जाते हैं। इसलिए, इस बारे में जानना हर महिला के लिए बहुत जरूरी है कि अगर प्रेग्नेंसी न होने के बावजूद पीरियड्स न हों, तो ऐसे में क्या किया जाना चाहिए? इस पर डॉ. शोभा गुप्ता समझाती हैं, "प्रेग्नेंसी नहीं है, फिर भी पीरियड्स नहीं हो रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। इस स्थिति में बहुत जरूरी है कि आप अपने पीरियड साइकिल पर गौर करें। यह जानें कि क्या आपको पिछले तीन महीनों से लगतार पीरियड्स नहीं हो रहे हैं? क्या आपका पीरियड साइकिल बदल गया है? ऐसी स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे यह भी समझाती हैं, "जब महिलाओं को कई महीनों तक पीरियड्स न हों और उन्होंने कंसीव भी न किया हो, तो ऐस में उन्हें अपने शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर गौर करना चाहिए। इसमें मोटापा, वेट गेन, थकान और चेहरे पर बाल ग्रो होना आदि।" कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर आपको पीरियड्स नहीं हो रहे हैं और आपने कंसीव भी नहीं किया है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर के पास जाएं। इसमें देरी न करें।
इसे भी पढ़ें: कंसीव करने के बाद पीरियड्स क्यों नहीं आते हैं? डॉक्टर से जानें
पीरियड्स न होने के कारण
- तनावः एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर कोई महिला लंबे समय तक तनाव में रहती है, तो ऐसे में उनके पीरियड्स डिस्टर्ब हो सकते हैं। असल में तनाव के कारण हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जो कि पीरियड्स में बाधा पैदा कर सकते हैं।
- ओवर एक्सरसाइजः अगर कोई महिला ओवर एक्सरसाइज करती हैं, तो इसका नेगेटिव असर ऑव्यूलेशन पर पड़ सकता है। ऐसे में पीरियड्स बाधित हो सकते हैं।
- हार्मोनल इंबैलेंसः ऐसी कोई समस्या जिसकी वजह से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, तब भी पीरियड्स पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: टाइम पर पीरियड्स न हों तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर की सलाह
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर महिला प्रेग्नेंट नहीं है और उन्हें पीरियड्स भी नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें इसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस संबंध में उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही, अपने शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
FAQ
8 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?
8 महीने तक पीरियड्स न आना बिल्कुल सही नहीं है। आप तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाएं। लंबे समय तक पीरियड्स न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, मोटापा और अन्य मेडिकल कंडीशंस।पीरियड्स रुक-रुककर आने के क्या कारण हैं?
हार्मोनल असंतुलन के कारण पीरियड्स रुक-रुक कर आ सकते हैं। हालांकि, इसके अन्य कारण भी होते हैं, हार्मोनल इंबैलेंस, प्रेग्नेंसी, स्तनपान आदि। कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी ऐसा हो सकता है।अगर आपकी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं हो रही है तो क्या करें?
अगर कोई महिला प्रेग्नेंट नहीं हो रही है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। कंसीव नहीं कर ने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं, जैसे पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस आदि।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 16, 2025 13:02 IST
Published By : Anurag Gupta