Doctor Verified

महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग कराने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें ये क्यों जरूरी है

करियर, पढ़ाई या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण कई बार महिलाओं देर से कंसीव करती हैं। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ फर्टिलिटी को बेहतर रखने के लिए और कंसीव करने के लिए आप एग फ्रीजिंग करवा सकते हैं। लेकिन, अपने अंडे फ्रीज करने की सबसे अच्छी उम्र क्या है? आइए जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग कराने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें ये क्यों जरूरी है


What is The Right Age To Freeze Eggs And Why in Hindi: आजकल के समय में, महिलाएं अपने करियर और पढ़ाई को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में शादी होने के बाद वे अक्सर अपनी फैमिली प्लानिंग को कुछ समय के लिए टाल देती हैं। महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ उनकी फर्टिलिटी कम होने लगती है औऱ उनके कंसीव करने की संभावना घट जाती है। ऐसे में आज के समय में कई महिलाएं अपनी एग फ्रीजिंग करवाती हैं, जिसे ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन भी कहा जाता है, उम्र बढ़ने के बाद भी कंसीव करने का ये एक बेहतरीन विकल्प है। एग फ्रीजिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें महिलाओं के अंडे निकाले जाते हैं और उन्हें कम तापमान पर स्टोर करके रखा जाता है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखना है। लेकिन, एग फ्रीजिंग की सही उम्र क्या है (What age should you start freezing your eggs) इस बात को लेकर महिलाएं अक्सर कंफ्यूज रहती हैं, तो आइए द्वारका के बिरला फर्टिलिटी और IVF सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. शिल्पा सिंघल से जानते हैं एग फ्रीजिंग किस उम्र में करवानी चाहिए? (At what age egg freezing is done)

अंडे फ्रीज करने की सही उम्र क्या है? - When is The Best Time To Freeze Your Eggs in Hindi?

महिलाओं के प्रेग्नेंट होने और सही सफलता दर के लिए 20 के दशक के अंत या 30 के दशक की शुरुआत में महिलाओं के अंडे सबसे ज्यादा फर्टिलाइज होते हैं। इसलिए, एग फ्रीजिंग के लिए महिलाओं को 20s के अंत या 30s की शुरुआत की उम्र को सबसे बेहतर मानी जाती है। इस समय तक महिलाओं के अंडाणुओं की गुणवत्ता और संख्या सबसे ज्यादा होती है, जिससे फ्रीज किए गए एग को भविष्य में सफलतापूर्वक उपयोग होने की संभावना ज्यादा होती है। आमतौर पर, महिलाओं के अंडाणुओं की संख्या और गुणवत्ता जन्म के समय तय हो जाती है, और समय के साथ यह घटने लगती है। 30 के दशक के बीच तक महिलाओं के अंडे में गिरावट आने लगती है, और 38 की उम्र के बाद अंडाणुओं की गुणवत्ता में तेजी से कमी आती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि एग फ्रीजिंग के लिए 30 की उम्र से पहले ही इस प्रक्रिया को किया जाए, ताकि भविष्य में प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर या कंसीव करने को लेकर किसी तरह की समस्या न हो। 

इसे भी पढ़ें: एग फ्रीजिंग के बाद गर्भधारण करने की गारंटी कितनी होती है? जानें फर्टिलिटी एक्सपर्ट से

right age to freeze eggs

अंडे फ्रीज करने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Freezing Eggs in Hindi?

  1. भविष्य में परिवार बढ़ाने का ऑप्शन: एग फ्रीजिंग महिलाओं को अपने जीवन में किसी भी समय अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने का ऑप्शन देती है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो करियर या अन्य कारणों से प्रेग्नेंसी में देरी करना चाहती हैं।
  2. अंडाणु की गुणवत्ता को बचाना: जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, उनके एग की गुणवत्ता में गिरावट आती है। एग फ्रीजिंग की मदद से इस गिरावट को रोका जा सकता है, और भविष्य में सही गुणवत्ता वाले एग का उपयोग किया जा सकता है।
  3. किसी भी समस्या से पहले तैयारी: अगर किसी महिला को मेडिकल से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कैंसर का इलाज कराने की जरूरत हो, जो ये उनके एग की गुणवत्ता या संख्या को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में एग फ्रीजिंग भविष्य में आपके प्रेग्नेंट होने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

निष्कर्ष

समय के साथ महिलाएं अपने करियर, शिक्षा और अन्य चीजों पर फोकस करती हैं। ऐसे में उन्हें फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचने का समय नहीं मिलता है या वो इस बारे में सोचने में समय लगा देती है। ऐसे में एग फ्रीजिंग महिलाओं को भविष्य में प्रजनन के लिए सुरक्षित विकल्प देती हैं। हालांकि, सही उम्र में एग फ्रीजिंग करने से इस प्रक्रिया की सफलता दर बढ़ सकती है। इसलिए, अगर आप देर से कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं तो 30 की उम्र से पहले एग फ्रीज करना सबसे सही समय माना जाता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

कॉपर-टी हटवाने के कितने समय बाद प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर सकते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer