Foods Items That Can Affect Fertility: आजकल की जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इतना ही नहीं जीवनशैली की वजह से सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी फर्टिलिटी यानी संतान प्राप्ति की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। फर्टिलिटी कम होने के कारण आज के दौर में कपल्स को कंसीव करने और संतान प्राप्ति की खुशी प्राप्त करने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी व्यक्ति में फर्टिलिटी कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें आहार यानी की भोजन का अहम योगदान है।
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका अत्यधिक सेवन फर्टिलिटी पर नेगेटिव इफेक्ट (Foods Items That Can Affect Fertility) पड़ता है और संतान प्राप्ति में मुश्किल आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। इस विषय पर दिल्ली की गट व हार्मोन हेल्थ कोच डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले 10 फूड आइटम - Foods Items That Can Affect Fertility in hindi
1. प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल
प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल में नाइट्रेट्स, प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम अधिक होता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाकर फर्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं।
2. बेकरी
बेकरी आइटम जैसे की केक, पेस्ट्री और पेटीज खाने से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। गट व हार्मोन हेल्थ कोच के अनुसार, बेकरी प्रोडक्ट में ज्यादा मात्रा में चीनी, अनहेल्दी फैट और आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें इंसुलिन का स्तर बढ़ाकर फर्टिलिटी को कम करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव
3. सलाद ड्रेसिंग
ड्रेसिंग किए हुए सलाद का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। सलाद की ड्रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले तेल, शहद में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण फर्टिलिटी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में बच्चों को ज्यादा होती है सर्दी-जुकाम की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक
कार्बोनेटेड युक्त कोल्ड ड्रिंक, जूस और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने से भी फर्टिलिटी कम होती है। दरअसल, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में शक्कर ज्यादा होती है। शक्कर के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ता है और हार्मोन असंतुलन होता है, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी कम हो सकती है।
View this post on Instagram
5. आर्टिफिशियल स्वीटनर
आर्टिफिशियल स्वीटनर को भी चीनी से ही प्रोसेस्ड किया जाता है। शक्कर के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ता है और हार्मोन असंतुलन होता है, जिससे फर्टिलिटी कम होती है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
6. जैम
बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद जैम में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है। इसका सेवन करने से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है और हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिसकी वजह से फर्टिलिटी कम होती है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी होता है UTI, जानें यूटीआई से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई
7. ब्रेकफास्ट सीरियल्स
पैकेट में बंद ब्रेकफास्ट सीरियल्स में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है। जो फर्टिलिटी को प्रभावित करता है।
8. टोमैटो केचप
पकौड़े, कचौड़ी और नाश्ते में बनने वाली तमाम फ्राई चीजों के साथ टोमैटो केचप खाने का चलन काफी बढ़ गया है। हेल्थ कोच का कहना है कि टोमैटो केचप में हाई फ्रूटोज और अतिरिक्त चीनी पाई जाती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन का कारण बनता है, जिसकी वजह से फर्टिलिटी प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
9. फ्रोजन फूड्स
फ्रोजन फूड्स में अतिरितक्त मात्रा में प्रेजेरपेटिव पाया जाता है, जो फर्टिलिटी को कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा ने 5 महीनों में घटाया 23 किलो वजन, शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट
10. कैफीन
आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत खाली पेट चाय और कॉफी के साथ करते हैं। इतना ही नहीं दिन में कई कप कॉफी का सेवन करते हैं। ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन लेवल बढ़ता है, जिससे प्रजनन क्षमता कम होती है।
हेल्थ कोच का कहना है कि जो लोग लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अपनी रोजमर्रा के खाने से इन चीजों को तुरंत हटाना चाहिए।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version