जीवनशैली और खानपान के कारण 30 की उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) में कमी आना एक आम बात है। तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ जाती है। फर्टिलिटी में कमी आना यानि की प्रेग्नेंसी की कंसीव करने में परेशानी आना। अगर आप भी 30 के बाद प्रेग्नेंसी कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करें। इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने से न सिर्फ फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं कम होंगी, बल्कि हार्मोनल समस्याएं भी कम होंगी। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन भसीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है।
30 की उम्र के बाद फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें- Eat these 5 things to increase fertility after the age of 30
डाइटिशियन सिमरन भसीन का कहना है कि वह अब खुद 30 साल की हो चुकी हैं और भविष्य में उन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं न हो इसके लिए वह रोजाना इन 5 चीजों का सेवन करती हैं।
मिक्स सीड्स- Mixed seeds to increase fertility
रोजाना थोड़ी मात्रा में मिक्स सीड्स का सेवन करने से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। डाइटिशियन का कहना है कि मिक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो इसे इंसुलिन स्पाइक को रोकने और हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। अधिकांश हार्मोन फैट में घुलनशील होते हैं। ओमेगा 3 जैसे हेल्दी फैट्स इन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से
संतरे
संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। संतरा एक सुपरफूड भी है, जो हार्मोन को बैलेंस करके फर्टिलिटी को बढ़ाता है। संतरा आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के उचित अवशोषण में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना सिर्फ एक संतरे का सेवन करने से फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
मेथी दाना- Fenugreek seeds to increase fertility
मेथी दाना का पानी हार्मोन को स्वाभाविक रूप से संतुलित करने में मदद करता है। ये पुरुषों और महिलाओं दोनों कूी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पीसीओडी में मेथी दाना के बीज न केवल इंसुलिन के स्तर को मैनेज करने में मदद करते हैं, बल्कि ओवरियन फंक्शन को बेहतर बनाने और एलएच और एफएसएच हार्मोन के प्रोडक्श को भी बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
View this post on Instagram
टमाटर- Tomatoes to increase fertility
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो पुरुष प्रजनन क्षमता के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को रोजाना 1 से 2 टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मददगार है। खासकर उन लोगों के लिए जो एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं। टमाटर एंडोमेट्रियोसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं और एंडोमेट्रियोसिस के लक्षणों को भी सुधार सकते हैं। इससे फर्टिलिटी में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ेंः ज्यादा उम्र में भी मां बन का सुख दे सकता है फर्टिलिटी प्रिवेशन, डॉक्टर से जानिए इसके बारे में
हरी पत्तेदार सब्जियां- Leafy Greens to Increase Fertility
पालक, मेथी, और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो अंडाणुओं के विकास और गर्भाशय की सेहत में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव
30 की उम्र के बाद फर्टिलिटी बढ़ाने के अन्य टिप्स- Other tips to increase fertility after the age of 30
डाइट के अलावा 30 साल की उम्र के बाद आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए नीचे बताए गए टिप्स अपना सकते हैं:
1. हाइड्रेटेड रहें : फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा में पानी पानी जरूरी है। इसलिए रोजाना 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
2. जंक फूड से बचें : प्रोसेस्ड और जंक फूड में आर्टिफिशियल कलर्स और पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो फर्टिलिटी को प्रभावित करता है। इसलिए जंक फूड का सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़ेंः 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
3. रेगुलर एक्सरसाइज करें : रोजाना सिर्फ 30 मिनट तक एक्सरसाइज करने से शरीर को ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से हार्मोन संतुलित रहते हैं।
निष्कर्ष
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना बेहद जरूरी है। आप ऊपर बताई गई चीजों को डाइट का हिस्सा बनाकर फर्टिलिटी को सुधार सकते हैं।