डायबिटीज के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दरअसल, आज के दौर में लाइफस्टाइल के कारण लाखों लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। वहीं कई लोग तो इसे नजरअंदाज करने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति को जब गंभीर लक्षण महसूस होते हैं, तब वह डायबिटीज को कंट्रोल करने पर विचार करते हैं। जबकि डॉक्टर्स बताते हैं कि यदि समय रहते हैं कि डाइट में बदलाव और लाइफस्टाइल में फिजीकल एक्टिविटी को बढ़ाकर डायबिटीज की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आज डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप सफेद पेठे का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
डायबिटीज में सफेद पेठे के जूस के फायदे - Benefits Of White Pumpkin Juice in diabetes in Hindi
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
सफेद पेठे में कार्ब और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। इसी वजह से इसे मधुमेह-अनुकूल आहार के लिए एक उत्कृष्ट अतिरिक्त बनाती है। सफेद पेठे की हाई फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से सफेद पेठे का जूस पीने से लोगों को कई फायदे होते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
सफेद पेठे में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। सफेद पेठे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी पावर को बढ़ाती है। साथ ही, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
मोटापे को कंट्रोल करें
सफेद पेठे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। वहीं फाइबर अधिक होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपकी बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है। जिससे आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन
डायबिटीज के रोगियों को बार-बार पेशाब आती है, ऐसे में उनको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप सफेद पेठे का जूस पी सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और आपको डिहाइड्रेशन होने की संभावना कम हो जाती है। इस तरह से व्यक्ति के शरीर का इलेक्ट्रोलाइट का स्तर संतुलित रहता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए सफेद पेठे के जूस कैसे बनाएं | How To Make White Pumpkin Juice in diabetes in Hindi
- पेठे का जूस बनाने के लिए आप मीडियम साइज का पेठा ले लें।
- सफेद पेठा बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
- इसकी सब्जी भी बनाई जाती है।
- फिलहाल, आप पेठे को काट लें और इसके अंदर के बीजों को साफ कर लें।
- इसके बाद पेठे के पल्प को पानी के साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद आप जूस में स्वाद के अनुसार काली मिर्च को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों में अधिक रहता है हार्ट अटैक आने का जोखिम, इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सफेद पेठे को आप जूस के अलावा, जूस, सलाद, सूप, स्मूदी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। साथ ही व्यक्ति को डायबिटीज की वजह से होने वाले अन्य जोखिम से भी बचाव होता है। यदि आपको पहले से ही किसी तरह की कोई बीमारी है, तो पेठे का जूस डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।