डायबिटीज रोगी जरूर करें अमरूद के जूस का सेवन, जानें इसकी रेसिपी

Guava Juice For Diabetes- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना एक गिलास अमरूद के जूस का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगी जरूर करें अमरूद के जूस का सेवन, जानें इसकी रेसिपी

Guava Juice For Diabetes- अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के कारण बच्चों से लेकर बड़े सभी डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने या इंसुलिन रेजिस्टेंस या जेनेटिक कारणों से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों को कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करने की जरूरत होती है, जिसमें आम, चीकू जैसे फल भी शामिल हैं। लेकिन अमरूद एक ऐसा फल है जिसका सेवन आप डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कर सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का जूस पीने की सलाह दी है। 

डायबिटीज में अमरूद का जूस पीने के फायदे - Benefits of Drinking Guava Juice For Diabetes in Hindi 

  • अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका ब्लड शुगर के स्तर पर कम प्रभाव पड़ता है, जिस कारण ये डायबिटीज के मरिजों के लिए बेहतर विकल्प है। 
  • अमरूद में आहार फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो चीनी के अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • अमरूद विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह डायबिटीज से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • अमरूद में प्राकृतिक शुगर फाइबर और पोषक तत्वों के साथ संतुलित होती है, जो प्रसंस्कृत शुगर पेय पदार्थों की तुलना में एक हेल्दी विकल्प है। 
  • अमरूद में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

डायबिटीज के लिए अमरूद का जूस बनाने की रेसिपी- How To Make Guava Juice Recipe For Diabetes in Hindi?

सामग्री- 

  • अमरूद- 1 (मध्यम आकार) 
  • पानी- 2 कप 
  • ताजा नींबू का रस- 2 चम्मच (वैकल्पिक) 

जूस बनाने की विधि-

  • सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह से धोकर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • अगर आपको बीज खाना पसंद नहीं है, तो इसके बीजों को निकल सकते हैं। 
  • अमरूद के टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डालकर पानी डाल दें। 
  • अब इसका चिकना पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। 
  • ध्यान रहें पानी आप अपने जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। 
  • तैयार जूस को एक गिलास में निकाले और उसमें नींबू का रस मिला दें। 
  • अगर आपको ठंडा अमरूद का जूस पीना पसंद है, तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। 

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए अमरूद का जूस - Who Should Not Drink Guava Juice in Hindi?

  • स्तनपान करा रही महिलाएं को
  • जो लोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या से परेशान हो।
  • जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या है, या खाना देर से पचता हो। 
  • जिन लोगों को अमरूद से एलर्जी है। 
  • गर्भवती महिलाएं
  • स्तनपान करा रही महिलाएं
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rajmani Patel (@missherbofficial)

अमरूद का जूस पीने का सही समय क्या है? - Best Time To Drink Guava Juice For Diabetes in Hindi?

अमरूद का जूस स्वस्थ आहार के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह आपके कैलोरी सेवन को बढ़ाए बिना आपके नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने का हिस्सा बन सकता है। इसलिए आप इसे दिन में किसी भी समय अपने जरूरत के अनुसार पी सकते हैं। 

डायबिटीज के पेशेंट्स को अमरूद के रस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आपको इसके सेवन से मतली या पेट खराब होने जैसे लक्षण नजर आए, तो इसका सेवन बंद कर दें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

डायबिटीज रोगियों को होता है हायपरग्लायसेमिक हायपरोस्मोलर स्टेट का जोखिम, जानें इसके बारे में

Disclaimer