What is Krishna Favorite Drink in Hindi: आज पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इन दिन भक्त उपवास रखते हैं और श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं। उपवास के दौरान लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर में थकावट और कमजोरी आ सकती है। ऐसे में उपवास के दौरान हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है। अगर आप हाइड्रेटेड रहेंगे, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और कमजोरी का अहसास भी नहीं होगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि जन्माष्टमी व्रत के दौरान हम क्या पी सकते हैं? तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-
1. माखन शरबत पिएं
माखन भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय पेय पदार्थ माना जाता है। श्रीकृष्ण का बाल रूप भी, माखन चुराने और उसे अपने मित्रों के साथ बांटने के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपने जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो आप भगवान श्रीकृष्ण का सबसे पंसदीदा पेय पदार्थ माखन शरबत पी सकते हैं। माखन से बना हुआ शरबत, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप, माखन को पानी में अच्छी तरह घोल लें और चीनी मिला लें। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को ऊर्जा मिलेगी। आपकी कमजोरी और थकान भी दूर होगी। माखन शरबत पीने से आप हाइड्रेटेड भी रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- Krishana Janmashtami 2024: इस जन्माष्टमी ट्राई करें ये 2 भोग रेसिपीज, जानें इन्हें बनाने का तरीका
2. लस्सी पिएं
दही भी भगवान श्रीकृष्ण का पंसदीदा पेय पदार्थ माना जाता है। अगर आपने जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो आप दही से लस्सी बनाकर पी सकते हैं। लस्सी, शरीर को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही, यह पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होती है। लस्सी पीने से पाचन भी बेहतर बना रहता है। इसके लिए आप दही में पानी और चीनी मिलाकर घोल लें। फिर इसका सेवन करें। इससे आपको ताजगी मिलेगी और कमजोरी का अहसास नहीं होगा।
3. अनार का जूस
जन्माष्टमी व्रत में आप अनार का जूस पी सकते हैं। अनार का जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही, इस जूस को पीने से शरीर में ऊर्जा भी आती है। अनार का जूस, पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से भी बचाते हैं। अगर आप जन्माष्टमी में व्रत रखता है, तो आप दिन में 1-2 गिलास अनार का जूस पी सकते हैं। इसे पीने से आपको दिनभर ताजगी महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2024: चरणामृत पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें जन्माष्टमी स्पेशल रेसिपी
4. नारियल पानी
अक्सर व्रत के दिनों में हाइड्रेटेड और हेल्दी रहने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, नारियल पानी में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। नारियल पानी शरीर में एनर्जी लेवल को भी बनाए रखने में मदद करता है। जन्माष्टमी व्रत में भी आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको कमजोरी का भी एहसास नहीं होगा।
5. संतरे का जूस
संतरे का जूस विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। साथ ही, शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। जन्माष्टमी व्रत में आप संतरे का जूस पी सकते हैं। संतरे का जूस पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे व्रत के दौरान होने वाली कमजोरी भी दूर होती है। संतरे का जूस पीने से पाचन भी बेहतर बना रहता है।
अगर आपने भी जन्माष्टमी व्रत रखा है, तो आप भी लस्सी, माखन शरबत, अनार का जूस, संतरे का जूस और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी। शरीर हाइड्रेटेड बना रहेगा और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। इन ड्रिंक्स को पीने से आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे।