Janmashtami Vrat 2024: जन्माष्टमी का व्रत इस बार 26 अगस्त 2024, दिन सोमवार को पड़ रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में जन्माष्टमी को पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण का भजन करते हैं। भगवान कृष्ण के भक्त साल पर इस व्रत का इंतजार करते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो इस व्रत में डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। भगवान कृष्ण का जन्म इसी दिन रात 12 बजे का माना जाता है इसलिए इस व्रत को रात के 12 बजे के बाद ही खोला जाता है। इस व्रत में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कमजोरी को भी दूर करें। जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाएं?
ताजे फल
जन्माष्टमी का व्रत काफी लंबा होता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने और कमजोरी को दूर करने के लिए ताजे फल को डाइट में अवश्य शामिल करें। ताजे फल के सेवन से पेट हल्का रहेगा, पचने में आसानी होगी और शरीर को ताकत भी मिलेगी। फलों में केला, सेब और संतरा आदि को खा सकते हैं।
मखाने
जन्माष्टमी के व्रत में मखाने को भी सेवन किया जा सकता है। मखाने शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है। मखाने खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर हेल्दी भी रहता है। मखाने खाने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
दूध और दही
जन्माष्टमी के व्रत में दूध और दही का सेवन भी किया जा सकता है। दूध पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वहीं दही के सेवन से प्यास कम लगती है, शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी हल्का रहता है। इसकी लस्सी बनाकर भी पी जा सकती हैं।
टॉप स्टोरीज़
जन्माष्टमी के व्रत में क्या न खाएं?
चाय और कॉफी
जन्माष्टमी के व्रत में अधिकतर लोग दिन की शुरुआत चाय और कॉफी पीने से करते हैं और दिन भर व्रत में 2 से 3 बार इसका सेवन कर लेते हैं। व्रत में पेट खाली होता है। ऐसे में चाय और कॉफी पीने से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में जन्माष्टमी के व्रत में ज्यादा चाय कॉफी पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें- दूध में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
प्याज और लहसुन
जन्माष्टमी के व्रत में लहसुन और प्याज खाने की भी मनाही होती है। यह भोजन तामसिक श्रेणी में आते हैं, इन के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इस दिन केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
जन्माष्टमी के व्रत के लिए जरूरी टिप्स
- जनमाष्टमी का व्रत शुरु करने से पहले सुबह में ऐसी चीज का सेवन करें। जिससे कम प्यास लगे और पेट भी लंबे समय तक भरकर रहें।
- इस व्रत में नारियल पानी को पी सकते हैं।
- जन्माष्टमी के व्रत के दौरान ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। ऐसा करने से शरीर को कमजोरी महसूस हो सकती है।
- जन्माष्टमी के व्रत में बनाएं जाने वाले प्रसाद को घर पर ही बनाने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप बाहर का खाने से बच जाएंगे।
- व्रत में लिक्विड डाइट को भी अवश्य शामिल करें।
जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए आपने ऊपर आर्टिकल में जान लिया होगा। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik