Expert

रोज नारियल पानी पीने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Coconut Water Benefits For Male: नारियल पानी पीने से पुरुषों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, जानें इससे पुरुषों को होने वाले 5 जबरदस्त फायदे।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 06, 2023 09:00 IST
रोज नारियल पानी पीने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Coconut Water Benefits For Male: रोजाना नारियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें स्वास्थ्य की भलाई के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने और शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। साथ ही कई गंभीर रोगों के जोखिम को भी कम करता है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जरूरी एंजाइम्स और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने बहुत भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, पुरुषों की कुछ आम समस्याओं को दूर करने में भी नारियल पानी का सेवन बहुत लाभकारी है? पुरुषों को कई ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे दूसरों के साथ शेयर करने में वे हिचक महसूस करते हैं और उपचार भी नहीं लेते हैं। जिनमें फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं सबसे आम हैं। नारियल पानी पुरुषों के लिए कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानें यह पुरुषों की कौन-कौन सी समस्याएं दूर कर सकता है...

Coconut Water Benefits For Male In Hindi

पुरुषों के लिए नारियल पानी पीने के फायदे- Coconut Water Benefits For Male In Hindi

1. यौन इच्छा में कमी को दूर करता है

जब आप नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह आपको थकान से बचाता है और लिबिडो बढ़ाने में मदद करता है।

2. स्पर्म काउंट बढ़ाता है

पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की समस्या इन दिनों काफी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से वे हमेशा थका हुआ और शीघ्रपतन और इन्फर्टिलिटी जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। लेकिन नारियल पानी पीने से स्पर्म काउंट बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढें: लिवर को हेल्दी रखने के लिए पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, जानें बनाने का तरीका

3. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर होती है

बहुत से पुरुषों में यह समस्या भी देखने को मिलती है। इसमें व्यक्ति सेक्स के दौरान मूड न बन पाने और शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नियमित नारियल पानी के सेवन से इसमें सुधार किया जा सकता है।

4. इनफर्टिलिटी की समस्या

इसके कारण बहुत से पुरुष पिता न बन पाने की समस्या का सामना कर रहे हैं। स्पर्म काउंट बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार कर नारियल पानी पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।

इसे भी पढें: प्रेगनेंट महिलाएं पिएं सिंहपर्णी (डंडेलियन) की चाय, कई समस्याएं होंगी दूर

5. स्टैमिना बढ़ता है

यौन गतिविधियों के दौरान पुरुष काफी थका हुआ महसूस करते हैं, साथ ही शीघ्रपतन की समस्या सामना करते हैं। लेकिन नारियल पानी का सेवन करने से पुरुष एनर्जेटिक रहते हैं, साथ ही शीघ्रपतन की समस्या भी दूर होती है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer