
Juice For Glowing Skin: बीमारी के बाद, शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि त्वचा में क्या बदलाव आता है? तबीयत खराब होने के दौरान, हम त्वचा का ख्याल करना या साफ-सफाई का ध्यान नहीं कर पाते। इस कारण से त्वचा की रंगत अचानक कम हो जाती है। इस दौरान खानपान में आए बदलाव के कारण त्वचा का ग्लो भी कम हो जाता है। दवाओं का सेवन करने के कारण, त्वचा में खुजली, दाने या एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। रिकवरी के दौरान, ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका शरीर और त्वचा दोनों हेल्दी रहे। त्वचा का खोया ग्लो लौट आए, इसके लिए आप हेल्दी जूस का सेवन कर सकते हैं। घर पर बना ताजा जूस पीने से रिकवरी भी जल्दी होती है और त्वचा से संबंधित शिकायतें भी दूर होती हैं। जानिए, त्वचा के लिए फायदेमंद ऐसे 5 जूस के बारे में।

1. अनार का जूस- Pomegranate Juice
अनार का सेवन करने से त्वचा में सूजन और बैक्टीरिया के कारण हुई बीमारी को कम करने में मदद मिलती है। दवाओं के असर से त्वचा पर एक्ने हो गए हैं, तो अनार के जूस का सेवन करें। अनार का जूस बनाने के लिए, अनार के दानों को पीस लें। जो मिश्रण तैयार हो, उसे छानकर गिलास में जूस इकट्ठा कर लें। अनार के जूस का ज्यादा सेवन करने से, पेट में दर्द या डायरिया की समस्या भी हो सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, अनार का जूस हफ्ते में 2 से 3 बार ही पिएं।
2. खीरे का जूस- Cucumber Juice
खीरे की मदद से, त्वचा के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। त्वचा की सफाई के लिए, खीरे के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए या जलन कम करने के लिए भी, खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। खीरे के जूस का सेवन करने से, त्वचा की चमक बढ़ती है। सनबर्न की समस्या दूर करने के लिए, खीरे के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। खीरे को मिक्सी में डालें, पानी मिलाएं और पीस लें। मिश्रण को गिलास में छानकर पिएं। खीरे का जूस रोजाना पी सकते हैं।
3. संतरे का जूस- Orange Juice
त्वचा का ग्लो कम हो गया है, तो संतरे के जूस का सेवन करें। संतरे का जूस पीने से, त्वचा में कैरोटिनॉइड बढ़ाने में मदद मिलती है। संतरे के जूस में विटामिन सी मौजूद होता है। त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी संतरे का जूस पीना फायदेमंद होता है। संतरे का जूस बनाने के लिए, संतरे को छीलकर मिक्सी में डालें, फिर जो जूस तैयार हो उसे पी लें। संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण, त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। संतरे के जूस का सेवन, रोजाना कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- खाने का पोर्शन साइज कंट्रोल कर घटा सकते हैं वजन, एक्सपर्ट से जानें 5 टिप्स
4. अंगूर का जूस- Grape Juice
अंगूर में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स गुण होते हैं। त्वचा को इन्फेक्शन से बचाने और सूजन कम करने के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए भी, अंगूर के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंगूर को मिक्सी में डालकर पीस लें। गूदा अलग करके, जूस को गिलास में इकट्ठा करें। इस जूस को पीने से, ऊर्जा भी मिलेगी और त्वचा को भी हेल्दी रख पाएंगे।
5. एलोवेरा का जूस- Aloe Vera Juice
तबीयत खराब होने के कारण, त्वचा का ग्लो कम हो गया है, तो एलोवेरा जूस का सेवन करें। एलोवेरा में त्वचा को नमी प्रदान करने के गुण होते हैं। एलोवेरा, त्वचा को सूजन और एंटी-एजिंग प्रभावों से भी बचाता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। त्वचा का ग्लो बढ़ाने के लिए, हफ्ते में 3 दिन, एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा जूस बनाने के लिए, एलोवेरा की लीफ में मौजूद जेल को निकालकर मिक्सी में पीस लें। पानी मिलाकर दोबारा मिक्सी चलाएं। फिर जूस को छानकर पी लें।
उम्मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version