दुल्हन बनने से पहले लड़कियां चेहरे को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी चेहरा खिला हुआ नहीं दिखता है। दुल्हन बनने से पहले आपको अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत होती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको खीरा, पुदीना और अदरक से बनी एक हेल्दी जूस की रेसिपी बताएंगे, जिसे पीने के बाद चेहरे पर नूर आने लगेगा। चलिए डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इस जूस के बारे में।
कैसे बनाएं प्री ब्राइडल जूस?
- प्री ब्राइडल जूस को बनाने के लिए आपको कुछ सामाग्रियां जुटानी हैं।
- इसके लिए सबसे पहले एक खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब आपको अदरक, पुदीना और आधा चम्मच चिया सीड्स लेना है।
- इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर आपको मिक्सर में पीस लेना है।
- इसके बाद आपको इस जूस को एक गिलास में निकालकर इसमें उपर से थोड़ा चिया सीड्स मिलाना है।
View this post on Instagram
चेहरे पर आता है ग्लो
- यह जूस त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से चेहरे पर प्राकृतिक रूप से चमक आती है।
- इस जूस को पीने से चेहरे पर ग्लो आने के साथ ही साथ पिंपल्स और रिंकल्स भी कम होते हैं।
- इस जूस में विटामिन सी और ई की अच्छी मात्रा होती है, जिससे न केवल चेहरा खिलता है, बल्कि कोलेजन भी बढ़ता है।
- खीरे, अदरक और पुदीने का जूस शादी होने से एक हफ्ते पहले पीने से चेहरा साफ होता है साथ ही ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं।
- यह जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ ही साथ फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये 5 होममेड फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
इस जूस को पीने के अन्य फायदे
- इस जूस को पीने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है साथ ही साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
- इस जूस को पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है साथ ही साथ वजन घटाने में भी आसानी होती है।
- गर्मियों के दौरान इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है साथ ही पेट भी ठंडा रहता है।
- अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या फिर डायबिटीज से परेशान हैं तो भी ये जूस पी सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version