Expert

दुल्हन बनने वाली हैं तो सर्दियों में जरूर अपनाएं ये 6 रूटीन, हेल्थ और स्किन दोनों को मिलेंगे फायदे

योग टीचर काम्या की मानें तो, जिन लड़कियों की शादी ठंड के महीने में होती है, उन्हें लाइफस्टाइल का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दुल्हन बनने वाली हैं तो सर्दियों में जरूर अपनाएं ये 6 रूटीन, हेल्थ और स्किन दोनों को मिलेंगे फायदे

हर लड़की के लिए शादी का दिन बहुत खास होता है। दुल्हन बनने से पहले लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि वो अपने खास दिन पर खूबसूरत और फिट देखे। इसके लिए लड़कियां कई तरह के डाइट, स्किन केयर ट्रीटमेंट और लाइफस्टाइल में बदलाव करती हैं।  ये भी देखा जाता है कि भारत में ज्यादातर शादियां ठंड के मौसम में होती है। इस विंटर वेडिंग सीजन में अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो आज हम आपको 6 स्पेशल टिप्स बताने वाले हैं। इन टिप्स को फॉलो करके होने वाली दुल्हन अपनी हेल्थ और स्किन दोनों की ही खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की मां ग्लोइंग स्किन के लिए लगाती हैं ये होममेड उबटन, आप भी कर सकते हैं ट्राई

दुल्हन बनने से पहले लाइफस्टाइल बदलना क्यों जरूरी है?

योग टीचर काम्या की मानें तो, जिन लड़कियों की शादी ठंड के महीने में होती है, उन्हें लाइफस्टाइल का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है। दुल्हन बनने से पहले सही खानपान और हेल्दी आदतें त्वचा को निखारने,शरीर को एनर्जी देने और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने में मदद करती है। आइए आगे योग टीचर काम्या से जानते हैं दुल्हन बनने से पहले क्या करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा रोज खाती हैं सत्तू से बना होममेड प्रोटीन बार, जानें इसके फायदे और रेसिपी

दुल्हन बनने वाली हैं तो सर्दियों में जरूर अपनाएं ये 6 रूटीन- 6 Pre wedding routine for winter brides for health and beauty

6-Pre-wedding-routine-for-winter-brides-for-health-and-beauty-inside

1. स्किन केयर रूटीन सिंपल रखें

शादी से कुछ दिन पहले ही हल्दी, मेंहदी जैसे कई फंक्शन होते हैं। इन फंक्शन के दौरान स्किन केयर का वक्त मिलना मुश्किल होता है। इसलिए सिंपल स्किन केयर रूटीन को ही अपनाएं। दुल्हन बनने से पहले ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग जैसे बेसिक टिप्स को अपनाएं। स्किन केयर के लिए नेचुरल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल? जानें इससे त्वचा को होने वाले नुकसान

2. डाइट में ताजे फलों को शामिल करें

दुल्हन बनने से पहले लड़कियों को डाइट में अमरूद और अनार जैसे ताजे फलों को शामिल करें। अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। वहीं, अनार के पोषक तत्व त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करके दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। ताजे फल शरीर को एनर्जी देने में भी मदद करता है।

3. कच्ची हल्दी

शादी से कुछ दिन पहले शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कच्ची हल्दी का सेवन जरूर करें। कच्ची हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा के मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा दिलाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने और रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही, यह त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

pre-bridal-inside

4. रोजाना सूर्य नमस्कार करें

होने वाली दुल्हन को हमेशा तरोताजा महसूस करने  की भी जरूरत होती है। इसलिए रोजाना सुबह 6 से 10 सेट सूर्य नमस्कार योगासन के करें। सूर्य नमस्कार करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद मिलती है। जिससे शरीर की थकान दूर होती है और त्वचा ग्लोइंग बनती है।

5. डीप ब्रीदिंग

रोजाना सिर्फ 2 से 3 मिनट डीप ब्रीदिंग करने से तनाव को कम करने और बीपी को कंट्रोल करने में मदद मि‍लती है। डीप ब्रीदिंग एक सरल और प्रभावी तरीका है। रोजाना थोड़ी देर डीप ब्रीदिंग करने से त्वचा ग्लोइंग बनती है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

6. पैरों की मालिश करें

रात को सोने पहले पैरों को साफ पानी से धोकर, तिल के तेल मालिश करें। तिल के तेल से पैरों की मालिश करने से शारीरिक व मानसिक तनाव कम होता है। तनाव कम होने से बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। पैरों की मालिश करने से एक्यू प्रेशर भी बनता है, जिससे त्वचा खूबसूरत बनती है।

सर्दियों में दुल्हन बनने वाली लड़कियों को नहीं करनी चाहिए ये 10 गलतियां- 10 Common Mistakes Every Bride Should Avoid

इंस्टाग्राम पर से शेयर किए गए वीडियो में योग टीचर काम्या ने इस बात की भी जानकारी दी है कि सर्दियों में दुल्हन बनने वाली लड़कियों को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

1. हार्श हेयर ट्रीटमेंट न करें: शादी के दिन से बहुत पहले कलरिंग या केमिकल ट्रीटमेंट न करवाएं। यह बालों की क्वालिटी को खराब करत है। हेयर ट्रीटमेंट की बजाय पौष्टिक मास्क या हेयर स्पा का ऑप्शन चुनें।

2. स्क्रब करने से बचें : अपनी त्वचा को जलन से बचाने के लिए स्क्रब सप्ताह में 1 से 2 बार ही स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद फेस पैक जरूर लगाएं।

01

3. नए स्किनकेयर से बचें: स्किन पर एलर्जी और मुंहासों की समस्या से बचने के लिए शादी से कुछ दिन पहले नए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

4. मेकअप के ज्यादा ट्रायल से बचें: दुल्हन बनने से पहले बहुत ज्यादा मेकअप टेस्ट आपकी त्वचा को जलन पहुचा सकते हैं। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।

5. गर्म पानी से नहाना: गर्म पानी से नहाने से त्वचा और बालों की नमी खत्म हो जाती है। इसलिए होने वाली दुल्हन को गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। आप गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

6. मैट मेकअप से बचें:सर्दियों की हवा रूखी होती है। ऐसे में मैट फाउंडेशन या पाउडर के बजाय नमीयुक्त, हाइड्रेटिंग मेकअप फॉर्मूले के प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ेंः त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले त्वचा पर लगाएं ये मास्क, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

7. पर्याप्त नींद लें: शादी से पहले होने वाले फंक्शन में देर रात तक जागना थकाने वाला हो सकता है। डार्क सर्कल से बचने और अपनी त्वचा को तरोताजा रखने के लिए नींद को प्राथमिकता जरूर लें।

8. एक्सरसाइज करें: अपने फिटनेस रूटीन को बनाए रखें, लेकिन चोट या मांसपेशियों में दर्द की समस्या न हो इसके लिए एक्सरसाइज सीमित मात्रा में ही करें।

9. ज्यादा खाने से बचें : शादी में ज्यादा खाने के बाद से पाचन तंत्र से जुड़ियां परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा खाने से बचें।

10. नमकीन खाने से बचें : शादी से पहले नमकीन या भारी भोजन खाने से बचें, क्योंकि पेट में दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है।

Read Next

एंग्जायटी की समस्या रहती है तो न करें ये 3 गलतियां, बढ़ती जाएगी आपकी समस्या

Disclaimer