Celebrity Skin Care: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और फाइन लाइन्स होना आम बात है। उम्र के साथ होने वाली इन प्रॉब्लम को रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर चेहरे को ग्लोइंग जरूर बनाया जा सकता है। कई बार देखा जाता है कि उम्र बढ़ने पर महिलाएं बाजार में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, क्रीम, फेस पैक लगाती हैं, ताकि त्वचा को खूबसूरत बनाए रखा जा सके। अगर आप भी अब तक ऐसा ही करती रही हैं, तो रुक जाइए। आप कुछ घरेलू नुस्खों से ही स्किन को जवां और खूबसूरत बना सकती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने हालही में एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा शेयर किया है। मधु चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर होममेड उबटन के बारे में बताया है। एक्ट्रेस की मॉम का कहना है कि आटे से बनने वाला यह उबटन स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
कैसे बनाएं मधु चोपड़ा का उबटन?
मधु चोपड़ा ने अपने वीडियो में बताया है कि इस उबटन को बनाने के लिए आपको किसी एक्स्ट्रा सामान की जरूरत नहीं है। इसे बनाने के लिए आपको किचन में ही मौजूद कुछ चीजें चाहिए होंगी।
इसे भी पढ़ेंः एलोवेरा जेल से घर पर बनाएं Face Mist, दूर होंगी त्वचा की कई समस्याएं
टॉप स्टोरीज़
सामग्री की लिस्ट
- आटा- 2 बड़ा चम्मच
- ताजा दही- 1 छोटा कप
- हल्दी- चुटकी भर
बनाने का तरीका
- मधु चोपड़ा के स्पेशल उबटन को बनाने के लिए आपको बिना छना हुआ आटा लेना है।
- इस आटे में 1 छोटा कप दही मिलाएं। दही और आटे के इस मिश्रण में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- अब चेहरे को पानी से धोकर क्लीन करें और उबटन लगाएं।
- 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर उबटन लगा रहने दें।
- जब उबटन हल्का ड्राई हो जाए तो इसे हल्के हाथों से मलते हुए धो लें।
- स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप आटे के इस उबटन का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकती हैं।
View this post on Instagram
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है होममेड उबटन
चेहरे पर आटे का उबटन लगाने से स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से गर्मियों में होने वाली स्किन टैनिंग और सनबर्न की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।
गेहूं के आटे में विटामिन ए होता है, जो चेहरे पर स्क्रब की तरह काम करता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स खत्म होते हैं।
आटे का फेस पैक त्वचा की सीबम बनाने वाली सेल्स को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे ऑयली स्किन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः नीम, तुलसी और एलोवेरा जेल से घर पर बनाएं Face Mist, गर्मी में चेहरे के लिए है वरदान
आटे और हल्दी के पोषक तत्व स्किन को डीप क्लीन करके मॉइश्चराइज करते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
Image Credit: Freepik.com