दुल्हन बनने वाली हैं, तो हाथ-पैरों की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये Pre Bridal बॉडी मास्क

हाथ-पैरों की टैनिंग दुल्हन की सुंदरता कम करने की वजह बन सकती है। आइए जानें बॉडी टैनिंग हटाने के लिए घर पर बॉडी मास्क कैसे बनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दुल्हन बनने वाली हैं, तो हाथ-पैरों की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये Pre Bridal बॉडी मास्क

How To Do Pre Bridal Skin Care: हर लड़की की चाह होती है कि अपनी शादी के दिन वो सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। शादी पर अपना मनपसंद लुक पाने के लिए लड़कियां महीनों पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसे में वो लहंगे से लेकर गहनों तक सभी चीजें पहले से तय करके रखती हैं। शादी की तैयारियों के बीच कई बार धूप में भी शॉपिंग के लिए जाना पड़ता है। इस कारण हाथ-पैरों में टैनिंग हो जाती है, जो शादी वाले दिन लुक खराब कर सकती है। इसलिए ऐसे में फुल बॉडी लुक पर गौर करना जरूरी होता है। बॉडी टैन हटाने के लिए लड़कियां कई चीजें ट्राई करती हैं। मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट तक लड़कियां हर चीज अपनाती है। लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर के इन ट्रीटमेंट के कारण कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में होममेड प्री-ब्राइडल बॉडी मास्क भी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं टैनिंग हटाने के लिए कौन-सा बॉडी मास्क इस्तेमाल करना चाहिए? आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1 (53)

टैनिंग हटाने के लिए होममेड बॉडी मास्क कैसे बनाएं? Body Mask To Get Rid of Tanning

सामग्री

  • चावल का आटा- आधा कप
  • लाल मसूर दाल- 3 चम्मच
  • उड़द दाल- 3-4 चम्मच
  • साबूदाना- 3 चम्मच
  • हरी मूंग दाल- 2-3 चम्मच
  • दही- जरूरत मुताबिक
  • ओट्स- 2 से 3 चम्मच
  • अलसी- 2 चम्मच
  • बेसन- 3 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें- गर्मियां आते ही पैरों में होने लगती है टैनिंग? जानें इससे बचने के तरीके

बनाने का तरीका

टैनिंग हटाने के लिए आप ये बॉडी मास्क रोज लगा सकते हैं। पहले इन सभी सामग्री को मिक्स करके पाउडर बनाकर रख लें। पाउडर बनाने के लिए किसी कंटेनर में आधा कप चावल का आटा लीजिए। इसमें लाल मसूर और उड़द दाल मिला लें। साथ ही, इसमें साबूदाना, हरी मूंग दाल और ओट्स भी डालें। आखिर में बेसन और हल्दी डालकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें और पाउडर तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए इस पाउडर से 3-4 चम्मच मात्रा बाउल में लीजिए। इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे आप सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैनिंग रिमूव करने में कैसे फायदेमंद है?

चावल का आटा, बेसन और ओट्स में बारीक कण मौजूद होते हैं। ये कण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। उड़द दाल, मसूर दाल और हल्दी टैनिंग रिमूव करने में मदद करते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन में इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। इस बॉडी मास्क में दही में इस्तेमाल होता है। यह स्किन टोन और टैक्सचर इंप्रूव करने में मदद करते है।

इसे भी पढ़ें- सनबर्न हटाने में कारगर है मुल्तानी मिट्टी, ऐसे करें इस्तेमाल

होममेड बॉडी मास्क के अन्य फायदे

  • इस बॉडी मास्क में सभी प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल हुई हैं। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं होता है।
  • यह बॉडी मास्क स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद करता है। इसे लगाने से स्किन में डलनेस और पिग्मेंटेशन कम होती है।
  • इस बॉडी मास्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद हैं। इसे लगाने से स्किन में किसी इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है।
  • अगर आप इसे सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करते हैं, तो इससे टैनिंग जल्द हटने लगेगी। यह बॉडी मास्क स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में भी मदद करता है। यह बॉडी मास्क स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

निष्कर्ष

इस तरह से आप टैनिंग रिमूवल के लिए बॉडी मास्क बना सकते हैं। अगर आपको स्किन एलर्जी या स्किन इंफेक्शन रहता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पंसद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • शादी से पहले स्किन के लिए क्या करना चाहिए?

    शादी से पहले स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए स्किनकेयर और डाइट दोनों पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कोलेजन वाले फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोज क्लींजिंग, स्क्रब, मसाज और सप्ताह में एक बार फेस मास्क लगाना चाहिए।
  • प्री-ब्राइडल स्किन केयर क्या है?

    प्री-ब्राइडल स्किन केयर एक रूटीन है, जो शादी से कुछ महिनों पहले ही शुरू हो जाता है। इसमें क्लींजिंग, स्क्रब, मसाज, फेस मास्क और एक्फोलिएशन जैसे स्टेप्स को शामिल किया जाता है। ये स्टेप्स फॉलो करने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। 
  • दुल्हन बनने से पहले क्या करना चाहिए?

    दुल्हन बनने से तीन माह पहले तक अपना स्किन केयर रूटीन शुरू कर देना चाहिए। इससे साथ ही, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे स्किन में नेचुरल ग्लो बना रहे। स्किन हेल्थ इंप्रूव करने के लिए योग, फेशियल एक्सरसाइज और एंटऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इससे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

किस समस्या में मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? जानें 3 चीजों के बारे में

Disclaimer