Expert

Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी व्रत के दौरान इन स्नैक्स का करें सेवन, शरीर में बनी रहेगी ताजगी

Snacks for Janmashtami Vrat in Hindi: जन्माष्टमी व्रत के दौरान आप फल या ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। आप स्नैक्स के तौर पर इनका सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी व्रत के दौरान इन स्नैक्स का करें सेवन, शरीर में बनी रहेगी ताजगी

Janmashtami Vrat ke Liye Snacks: आज देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन को, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप  में मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, कई लोग उपवास रखते हैं। इस उपवास को रात के 12 बजे खोला जाता है। ऐसे में भूख, कमजोरी और थकावट का अहसास हो सकता है। इसलिए व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप स्नैक्स के तौर पर कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं जन्माष्टमी व्रत के दौरान स्नैक्स में क्या खा सकते हैं-

जन्माष्टमी व्रत के लिए स्नैक्स- Janmashtami Vrat ke Liye Snacks

1. फलों का सेवन करें

जन्माष्टमी व्रत रखा है, तो आप स्नैक्स में फलों का सेवन कर सकते हैं। आप केला, पपीता, सेब, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं। फलों में पानी अधिक मात्रा में होता है, इससे पानी की कमी भी पूरी होती है। साथ ही, शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। फल खाने से विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी नहीं होगी। व्रत में फलों का सेवन करना चाहिए, ये आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। 

2. ड्राई फ्रूट्स

जन्माष्टमी व्रत में भूख का अहसास होने पर आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। आप स्नैक्स में बादाम, काजू, अखरोट या किशमिश खा सकते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और भूख भी शांत होती है।

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी व्रत के दौरान इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

makhana

3. रोस्टेड मखाना

जन्माष्टमी व्रत के दौरान रोस्टेड मखाने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको व्रत के दौरान दिन या शाम के समय भूख लगे, तो आप घी में फ्राई किए हुए मखाने खा सकते हैं। रोस्टेड मखाने स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। 

4. शकरकंद खाएं

जन्माष्टमी के व्रत में भूख का अहसास हो, तो शकरकंद खाना फायदेमंद हो सकता है। शकरकंद टेस्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप शकरकंद को अच्छी तरह पका लें और फिर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और कमजोरी का अनुभव भी नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Janmashtami Vrat 2024: रखने वाले हैं जन्माष्टमी का व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

5. राजगिरा लड्डू

जन्माष्टमी के व्रत में आप राजगिरा लड्डू भी खा सकते हैं। इसे स्नैक्स के तौर पर खाना अच्छा होता है। राजगिरा लड्डू हेल्दी होता है। इसे खाने से भूख कम लगती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अगर आपने भी जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो आप स्नैक्स में फल, ड्राई फ्रूट्स, रोस्टेड मखाना, शकरकंद या फिर राजगिरा लड्डू का सेवन कर सकते हैं। ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से आपको भूख नहीं लगेगी और शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

Read Next

क्या गठिया के रोगी दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer