
Janmashtami Vrat Kholne ke Liye Kya Khaye: जन्माष्टमी का त्योहार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिन श्रीकृष्ण भक्त, भगवान की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। साथ ही, कुछ भक्त उपवास भी रखते हैं। कोई फलाहार व्रत रखता है, तो कोई निर्जला। जन्माष्टमी के व्रत को रात में 12 बजे खोला जाता है। भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करने के बाद ही उपवास खोला जाता है। अब ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर जन्माष्टमी का व्रत खोलने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-
जन्माष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाएं?- Janmashtami Vrat Kholne ke Liye Kya Khaye
1. पंजीरी
जन्माष्टमी का व्रत खोलते समय पंजीरी का सेवन किया जा सकता है। पंजीरी को भगवान श्रीकृष्ण को भी अर्पित किया जाता है। यह बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर की कमजोरी दूर होती है। यह हल्का भी होता है, जिससे लंबे व्रत के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। आप गेंहू के आटे को घी में अच्छी तरह भून लें। इसमें चीनी या गुड़ और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इस तैयार पंजीरी को आप भोग लगा सकते हैं और फिर खा सकते हैं।
2. पंचामृत
जन्माष्टमी का व्रत खोलने के लिए पंचामृत का सेवन भी किया जा सकता है। आप भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद, इसका सेवन करके अपना व्रत खोल सकते हैं। जन्माष्टमी पर पंचामृत बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, दही, चीनी, शहद और घी का उपयोग किया जाता है। आप इससे भी अपना व्रत खोल सकते हैं।
3. साबूदाना खिचड़ी
आप चाहें तो जन्माष्टमी का व्रत खोलने के बाद साबूदाना खिचड़ी भी खा सकते हैं। यह कार्ब्स से भरपूर होता है। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी। आप साबूदाने को सेंधा नमक और हरी मिर्च के साथ बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें आलू भी मिला सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी व्रत के दौरान इन स्नैक्स का करें सेवन, शरीर में बनी रहेगी ताजगी
4. मखाना खीर
जन्माष्टमी का व्रत खोलने के लिए आप मखाना खीर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसका भोग भी लगा सकते हैं। आप मखाने को अच्छी तरह रोस्ट कर लें। फिर इसे ग्राइंड कर लें। दूध में मखाना पाउडर डालें और पका लें। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और चीनी मिलाएं। आप चाहें तो हरी इलायची भी डाल सकते हैं।
5. कुट्टू के आटे के पकौड़े
व्रत में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपने जन्माष्टमी का व्रत रखा है, तो आप व्रत खोलने के बाद कुट्टू के आटे के पकौड़े भी खा सकते हैं। कुट्टू के आटे में आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाएं। फिर इनके पकौड़े बना लें और सेवन करें।
जन्माष्टमी का व्रत खोलने के लिए आप पंजीरी, पंचामृत, साबूदाना खिचड़ी, मखाना खीर और कुट्टू के आटे के पकौड़े खा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version