Doctor Verified

कभी नहीं खाना चाहिए घी और शहद एक साथ, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

आयुर्वेद में घी और शहद को सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना गया है, जानें घी और शहद का एकसाथ सेवन करने के नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
कभी नहीं खाना चाहिए घी और शहद एक साथ, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

घी और शहद दोनों का एक साथ सेवन सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना गया है। आपने भी इसके बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की घी और शहद खाने के नुकसान (Honey With Ghee Side Effects) क्या हैं और इन्हें एकसाथ क्यों नहीं खाना चाहिए? दरअसल आयुर्वेद में पुराने समय से ही खानपान से जुड़े नियमों पर जोर दिया गया है। आयुर्वेद में बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन के बारे में बताया गया है जिनका एकसाथ सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। घी और शहद का एकसाथ सेवन करना भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दोनों पदार्थों का अलग-अलग सेवन सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है लेकिन अगर इन चीजों का एकसाथ सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। घी दूध से बनता है और शहद एक प्राकृतिक पदार्थ है जो मधुमक्खियां बनाती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं शहद और घी खाने के नुकसान के बारे में।

घी और शहद का मिश्रण (Eating Honey With Ghee Side Effects)

घी और शहद का मिश्रण सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। आयुर्वेद की किताब चरक संहिता में भी इसके बारे में लिखा गया है। आरोग्यं हेल्थ क्लिनिक के डॉ एस के पांडेय के मुताबिक आयुर्वेद में घी और शहद के बराबर मिश्रण को जहर के समान माना गया है। इन दोनों चीजों का एकसाथ बराबर मात्रा में सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। दरअसल शहद में फ्रुक्टोज, ग्लूकोज और माल्टोज आदि पाए जाते हैं इसके अलावा इसमें कुछ खनिज पदार्थ भी मौजूद होते हैं। शहद में एक बैक्टीरिया भी पाया जाता है जो घी और शहद के मिश्रण को जहरीला बनाने का काम करता है। शहद में मौजूद क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बैक्टीरिया अगर घी या दूध में मिला दिया जाता है तो यह शरीर में बहुत तेजी से फैलता है जिसके कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इनका एकसाथ सेवन करने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Honey-With-Ghee-Effects

इसे भी पढ़ें : नाभि पर शहद लगाने से त्वचा के रूखेपन और कब्ज समेत इन 6 समस्याओं से मिलता है छुटकारा

घी और शहद खाने के नुकसान (Ghee Honey Side Effects in Hindi)

शहद और घी का मिश्रण सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इन दोनों चीजों को एकसाथ मिलाकर खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जैसे पेट में गंभीर दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शहद और घी को एकसाथ खाने से आपकी सेहत को ये नुकसान पहुंच सकते हैं।

1. शहद और घी को बराबर मात्रा में एकसाथ खाने से आपके पेट में गंभीर दर्द हो सकता है। इसकी वजह से पेट में कुछ केमिकल्स का निर्माण हो सकता है जो आपकी समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

2. आयुर्वेद के मुताबिक शहद और घी को एकसाथ खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और कब्ज की समस्या या पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

3. शहद और घी को एकसाथ खाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको स्किन पर दानें, खुजली आदि की समस्या हो सकती है।

4. शहद और घी को एकसाथ खाने से शहद में मौजूद बैक्टीरिया शरीर में बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

5. घी और शहद को गर्म करके एकसाथ खाने से आपके पाचन तंत्र पर गहरा असर पड़ता है और इसके साथ ही आपके शरीर में मौजूद कई अंगों का वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : हींग और देसी घी का मिश्रण सेहत के लिए है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

घी और शहद का सेवन अगर अलग-अलग किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है लेकिन अगर आप इसका सेवन एकसाथ करते हैं तो इसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। आयुर्वेद में घी और शहद के कॉम्बिनेशन को जहर के समान माना जाता है। आपको हमेशा इन चीजों का एकसाथ सेवन करने से बचना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com) 

Read Next

क्या स्मूदी को हेल्दी मानता है आयुर्वेद? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Disclaimer