हींग और देसी घी का मिश्रण सेहत के लिए है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

हींग औ घी के सेवन करने से आपको पेट की समस्या और सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। साथ ही यह बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हींग और देसी घी का मिश्रण सेहत के लिए है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका


हींग और घी के कई फायदे हैं। और घी के कई फायदे हैं। हींग और घी के मिश्रण में कई पोषक तत्व पाए जातें है, जो शरीर की तमाम परेशानियों को ठीक करने में कारगर है। हींग में कैल्शियम, फास्फेरस, आयरन, केरोटीन, राइबोफ्लोविन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाआ जाती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही देसी घी में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें ब्यूटीरिक एसिड भी पाया जाता है। हींग और घी के मिश्रण से पेट से संबंधित अपच, गैस और पाचन की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा हींग और घी के मिश्रण सिरदर्द और घुटनों के दर्द में भी काफी फायदेमंद होता है। इससे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मिश्रण का प्रयोग करने से कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही आप इसका किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी।

हींग और देसी घी के फायदे (Benefits of hing and ghee)

1. पेट संबंधित समस्याओं में 

हींग और देसी घी दोनों के इस्तेमाल से पेट से संबंधित समस्याओं में काफी आराम मिलता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो भोजन के पाचन, अपच, गैस और दर्द में काफी आराम देता है। इसके सेवन से आपको पेट दर्द में जल्द आराम मिलता है।

hing-and-ghee

Image Credit- Freepik

2. इम्यूनिटी सिस्टम बनाए मजबूत 

दरअसल हींग और घी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी मदद से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसकी मदद से आपको सर्दियों में खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है। इसका सेवन कई तरीके से किया जा सकता है।

3. सिर दर्द में कारगर

सिर दर्द, मतली और उल्टी की समस्या में भी हींग और घी के फायदे हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को शांत कर सिरदर्द में राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें-  दाल और सब्जी में हींग के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान

4. बच्चों को पेट में कीड़े की परेशानी से राहत

बच्चों को पेट में कीड़े या दर्द होने पर भी आप हींग और घी का मिश्रण पीने के लिए दे सकते हैं। इससे पेट के कीड़े आसानी से मल के द्वारा बाहर निकल सकता है। साथ ही पेट दर्द में भी बच्चे को भी काफी आराम मिलता है।

5. हड्डियों को बनाए मजबूत

हींग और घी हड्डियों की मजबूती के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। हींग और घी में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे हड्डियों के बीच घर्षण भी कम होता है।

hing-and-ghee

Image Credit- Reportsindia.in

हींग और घी का कैसे करें इस्तेमाल (Uses of hing and ghee)

1. हींग और घी के मिश्रण बनाकर आप खाली पेट में खा सकते हैं। इससे पेट में कीड़े की परेशानी नहीं होती है।

2. हींग और घी को आप सुबह-शाम खाने के बाद भी ले सकते हैं। इससे पेट के दर्द में काफी आराम मिलता है।

3. इसके अलावा आप हींग, घी और शहद का मिश्रण गले के दर्द में फायदेमंद होता है।

4. हींग और घी का सेवन आप रात में सोते समय भी कर सकते हैं। इससे अपच, गैस और कब्ज की शिकायत कम हो सकती है।

5. इसके अलावा हींग और घी के मिश्रण को बच्चे की नाभि पर लगाने पर गैस की समस्या पर काफी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- हींग का लेप लगाने से दूर होती हैं सिर दर्द और बवासीर जैसी ये 5 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

सावधानियां

हींग और घी के सेवन के कई फायदे हैं लेकिन हींग की तासीर गर्म होती है, तो इसका बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दिन दो बार तीन ही हींग और घी के मिश्रण का सेवन करें। अगर आपको इसके सेवन से कोई एलर्जी या परेशानी हो, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही इसके अधिक सेवन से आपको स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती है।

Read Next

कोहनी के दर्द (टेनिस ऐल्बो) में फायदेमंद हो सकते हैं ये 5 हर्ब्स, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version