दाल और सब्जी में हींग के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान

हींग वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
दाल और सब्जी में हींग के ज्यादा इस्तेमाल से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान


भोजन का स्वाद बढ़ाने और उसे हेल्दी बनाने के लिए ज्यादातर घरों में हींग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। चाहे घर में बनने वाली दाल हो या सब्जी हर चीज में हींग का तड़का जरूर लगाया जाता है। भारत में पुराने समय से ही लोग कई समस्याओं में हींग का इस्तेमाल औषधि के रूप में करते आये हैं। हींग का इस्तेमाल न सिर्फ खाने में बल्कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सुगंध बढ़ाने वाली चीजों में भी किया जाता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स सहित सेहत के लिए हानिकारक फैट को कम करने में भी हींग का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपने भी दाल या सब्जी बनाते समय कभी न कभी हींग का इस्तेमाल जरूर किया होगा। हींग फेरूला नामक एक पौधे की जड़ों से प्राप्त होती है और अंग्रेजी में इसे Asafoetida नाम से जाना जाता है। लगभग सभी खाद्य पदार्थों के फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। किसी ही खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है बल्कि इसके अधिक सेवन से कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। अगर आप भी दाल और सब्जी बनाने में हींग का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आइये जानते हैं दाल और सब्जी के साथ-साथ अन्य चीजों में हींग के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में।

हींग के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान (Hing Or Asafoetida Side Effects)

Hing-Side-Effects

(image source - freepik.com)

दाल या सब्जी बनाते समय चुटकी भर हींग का इस्तेमाल उसका जायका बढ़ा देता है। हींग में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत लाभदायक भी माने जाते हैं। बावजूद इसके अगर आप दाल और सब्जी बनाते समय हींग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इसकी वजह से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। एक शोध के मुताबिक हींग का अधिक सेवन करने से आपको पेशाब से जुडी समस्याओं के साथ-साथ महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

1. हींग का अधिक मात्रा में इस्तेमाल स्किन के लिए नुकसानदायक

दाल और सब्जी में हींग का अधिक इस्तेमाल स्किन से जुडी कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। हींग का ज्यादा सेवन करने से आपको स्किन पर चकत्ते, लालिमा और रैशेज हो सकते हैं। जिन लोगों की स्किन संवेदनशील होती हैं उनके लिए भी हींग का अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए संवेदनशील स्किन वाले लोगों को हींग का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : हींग के सेवन से कई बीमारियां होती हैं दूर, जानें इसके फायदे और नुकसान

2.  पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं

सुनने में भले ही यह विरोधाभास लगता हो लेकिन हींग के अधिक सेवन से आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई शोध और अध्ययन भी इसकी पुष्टि करते हैं। आमतौर हींग का इस्तेमाल पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे पाचन, गैस, दस्त और पेट में जलन की समस्या में किया जाता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको यही समस्याएं दोबारा हो सकती हैं। दाल या सब्जी में हींग के अधिक इस्तेमाल से आपको गैस, पेट में जलन और डायरिया की समस्या और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। अगर हींग के अधिक सेवन से आपको ये समस्याएं हों तो भोजन करने से पहले हल्के स्नैक्स का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Hing-Side-Effects

(image source - freepik.com)

3. ब्लीडिंग से जुड़ी समस्या में हींग का ज्यादा सेवन नुकसानदायक 

अगर आपको ब्लीडिंग की समस्या है या इससे जुड़ी किसी समस्या से ग्रसित हैं तो ये सलाह दी जाती है कि आप हींग का अधिक मात्रा में सेवन न करें। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि हींग का अधिक सेवन ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में ब्लीडिंग से जुड़ी समस्याएं होने पर हींग का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करें।

इसे भी पढ़ें : कस्टर्ड एप्पल खाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें कैसे और कब खा सकते हैं

4. छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक हींग का सेवन

छोटे बच्चों के लिए हींग का अधिक सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है। एक शोध के मुताबिक छोटे बच्चों को हींग की अधिक मात्रा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनमें ब्लड डिसऑर्डर होने का खतरा रहता है। हींग का अधिक मात्रा में सेवन बच्चों में एनीमिया, हीमोफिलिया, खून के थक्के जमना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

5. हींग का ज्यादा सेवन करने से सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या

अगर आप दाल या सब्जी में या फिर किसी अन्य तरीके से हींग का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको गंभीर सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को तो हींग का अधिक सेवन करने से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। सामान्य तौर पर हींग का अधिक सेवन करने से सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या कुछ ही देर तक रहती है और फिर यह खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आपको हींग का ज्यादा सेवन करने के बाद काफी समय तक यह समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

इसे भी पढ़ें : बच्चों की कई समस्याओं का देसी इलाज है हींग, जानें इसके फायदे और बरतने वाली सावधानी

Hing-Side-Effects

(image source - freepik.com)

6. हींग का अधिक सेवन करने से होंठों की सूजन की समस्या 

हींग का अधिक सेवन करने से आपके होंठों पर सूजन दिखाई दे सकती है। यह सूजन कुछ घंटों तक बनी रह सकती है। हालांकि हींग का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से होने वाली यह समस्या कुछ ही लोगों में होती है। अगर आपको भी हींग का सेवन करने से बाद यह समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

7. पैरालिसिस अटैक के मरीजों के लिए नुकसानदायक हींग

हींग का सेवन पैरालिसिस अटैक के रोगियों के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। हींग का सेवन करने से पैरालिसिस अटैक के दोबारा ट्रिगर होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई शोध ये कहते हैं कि इसके अधिक सेवन से आपको नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पैरालिसिस के मरीजों को इसका सेवन न करने या कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। 

कितनी मात्रा में कर सकते हैं हींग का सेवन?

आमतौर पर हींग के सेवन को लेकर शोध या अध्ययन यह कहते हैं कि इसके प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकते हैं। आप इसके सेवन के दौरान इस्तेमाल की गयी मात्रा के आधार पर इसकी मात्रा तय कर सकते हैं। वैसे रोजाना एक व्यक्ति के लिए 10 मिलीग्राम से लेकर 250 मिलीग्राम तक हींग का सेवन सामान्य माना जाता है। आप हींग का संतुलित मात्रा में सेवन कर कई समस्याओं या बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको अगर खानपान या हींग के सेवन से एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें।

Reaserch Source - https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4721178/

(main image source - shutterstock.com)

Read Next

कस्टर्ड एप्पल खाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें कैसे और कब खा सकते हैं

Disclaimer