कस्टर्ड एप्पल खाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें कैसे और कब खा सकते हैं

शरीफा के अधिक सेवन से आंतों में अल्सर की समस्या होती है। साथ ही इसके बीज के सेवन से आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कस्टर्ड एप्पल खाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें कैसे और कब खा सकते हैं


शरीफा (कस्टर्ड एप्पल) कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके मलाईदार और मीठे वाले भाग को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे कस्टर्ड की तरह ठंडा करके खाना पसंद करते हैं। इसके कई स्वास्थ्य लाभ है लेकिन इसके अधिक सेवन के कई नुकसान भी है। दरअसल शरीफा की गूदे और बीजों में पाए जाने वाले एनोनासिन एक रासायनिक यौगिक है। यह यौगिक आपके मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। इसमें मौजूद आयरन और पोटेशियम की अधिक मात्रा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। उसी तरह अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना भी पेट के लिए नुकसानदेह होता है। इसे आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो शरीफा खाने से बचें। साथ ही खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं शरीफा से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में ।

custard-side-effects

 शरीफा से होने वाले नुकसान (side effects of custard apple)

1. मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है (Brain & Nervous system)

शरीफा के गुदे और बीजों में एनोनासिन नामक रासायनिक यौगिक पाया जाता है। यह जहरीला यौगिक तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को प्रभावित करता है। यह पार्किंसंस रोग के जोखिम को भी बढ़ाता है। 

2. रक्तचाप और थैलेसीमिया की परेशानी (Blood Pressure)

शरीफा आयरन और पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है।आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन आयरन की अधिक मात्रा आंतो में अल्सर, थैलेसीमिया या कोलाइटिस का कारण बन सकती है। पोटेशियम शरीर में रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

3. पेट की समस्या (stomach problem)

शरीफा फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। फाइबर कब्ज के लिए बहुत अच्छा होता है। हालांकि अधिक फाइबर की अधिक मात्रा पेट के विभिन्न रोगों का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़े- इन 6 आसान तरीकों से बढ़ा सकते हैं शरीर का हीमोग्‍लाबिन, जानें कैसे

4. वजन बढ़ सकता है (weight gain)

शरीफा कैलोरी से भरे हुए होते हैं इसलिए इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। इनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है जो, अत्यधिक वजन के साथ विभिन्न अंगों जैसे लीवर और किडनी के लिए हानिकारक है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को शरीफा का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ये खून में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है ।

side-effects-of-custard-apple

5. शरीफा के बीज खाने से बचें

शरीफा के बीज का त्वचा और खासकर आंखों पर गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। शरीफा के बीज के पाउडर के इस्तेमाल से त्वचा में तेज दर्द और जलन हो सकती है। इससे आंखों को  नुकसान भी हो सकता है।

शरीफा का सेवन कैसे और कब करें (how and when eat custard apple)

 1. शरीफा को दो भागों में काटकर उसके गुदे को खाया जाता है। इसके बीज और त्वचा वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसके गुर्दे वाले भाग को आइसक्रीम, दही, फलों के सलाद और मिल्कशेक में इस्तेमाल कर सकते है।

 2. शरीफा में चना दाल या सोया कीमा मिलाकर सब्जी बनाई जा सकती है। इसके साथ आप घरों में प्रयोग होने वाले मसालों का भी प्रयोग सकते हैं। इसे आप रोटी या परांठे के साथ खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बहुत फायदेमंद फल होता है शरीफा (सीताफल), प्रेग्नेंसी में शरीफा खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 8 फायदे

 3. शरीफा को धोने के बाद उसेक बीज को हटा दें। फिर इसे खीर की तरह कम दूध, बादाम और किशमिश के साथ पका लें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसमें आप एक चुटकी सौंफ पाउडर मिला सकते हैं।इसमें चीनी की जगह गुड़ का उपयोग किया जा सकता है।

4. शरीफा से निकाले गए गूदे से आप स्मूदी भी बना सकते हैं। इसके गूदे को निकालकर 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे केले और अनानास के साथ खा सकते हैं।

शरीफ का अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर ये डायबिटीज रोगियों की सेहत के लिए अच्छी नहीं होता है। इसके अलावा शरीफा के अधिक सेवन से दिल की समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। 

Read Next

स्वाद और सेहत के लिए इन 7 तरीकों से फायदेमंद है कॉर्न चाट, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer