Expert

क्या स्मूदी को हेल्दी मानता है आयुर्वेद? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Smoothies For Health: हम में से ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में स्मूदी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्मूदी को हेल्दी मानता है आयुर्वेद? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

वजन कम करने (Weight Loss) की बात हो या अपने अपने भोजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प की, इन दिनों लोगों के बीच स्मूदीज का सेवन काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि स्मूदीज का सेवन स्वास्थ्य के लिए (Smoothies Benefits For Health In Hindi) बेहद फायदेमंद होता है। हम में से ज्यादातर लोग स्मूदी का सेवन करते हैं, वहीं कुछ लोग तो वजन कम करने के लिए भोजन के बजाए स्मूदीज का सेवन (Smoothies For Weight Loss Benefits In Hindi) करने लगे हैं। बहुत से लोग तो सुबह नाश्ते में भी स्मूदीज लेना पसंद ज्यादा पसंद करते हैं।

लेकिन क्या स्मूदीज वाकई आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है (Is Smoothie Really Good For Health In Hindi)? इस लेख में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष (बीएएमएस आयुर्वेद) से जानेंगे कि आयुर्वेद के अनुसार स्मूदी का सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद (Smoothies Benefits In Hindi) है और हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए कुछ टिप्स (How To Make Smoothies In Hindi)। 

क्या स्मूदी का सेवन आपके लिए अच्छा है? (Is Smoothie Really Good For Health In Hindi)

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष की मानें तो बहुत से लोग नाश्ते में स्मूदी लेना पसंद करते हैं क्योंकि स्मूदी बनाने में आसान और बेहद स्वादिष्ट होती है। भले ही स्मूदीज बनाने के लिए कई तरह के फल और दूध से बने उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन आयुर्वेद ज्यादातर स्मूदीज का सेवन करने की सलाह नहीं देता है। इसके कई कारण हैं जैसे: 

1. गलत फूड कॉम्बिनेशन

डॉ. ऐश्वर्या बताती हैं कि ज्यादातर स्मूदी जमे हुए या फ्रोजन फ्रूट्स जैसे केला या किसी अन्य फल में दूध और दही इत्यादि डालकर बनाई जाती है। इस तरह के फूड्स का संयोजन आपके पेट के लिए अच्छा नहीं हैं। ये आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। साथ ही यह रक्त के लिए भी अच्छा नहीं है। गलत फूड्स के संयोजन के नियमित उपयोग से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

इसे भी पढें: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

2. स्मूदी कच्ची होती है

स्मूदी बनाने के लिए जिन फूड्स का इस्तेमाल किया जाता है वे कच्चे होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि कच्चा खाना पचाने में मुश्किल होता है। जिससे ये पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

3. स्मूदी प्रकृति में भारी होती है

जब किसी फूड की प्रकृति भारी होती है या कोई भोजन पचाने में भारी होता है तो उसे पचाने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सुबह नाश्ते में इस तरह के फूड्स का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि आपकी पाचन अग्नि (Digestive Fire) उस समय कम होती है। 

4. स्मूदी की तासीर ठंडी होती है

जैसा कि हम सभी जानते हैं ज्यादातर स्मूदी जमे हुए फल या फ्रोजन फ्रूट्स से बनाई जाती है। इस तरह के ठंडे फूड्स पचने योग्य नहीं होते हैं और आपकी पाचन अग्नि को भी परेशान करते हैं। नतीजतन पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।

क्या आपको स्मूदी का सेवन नहीं करना चाहिए? (Is Smoothie Really Good For Health In Hindi)

डॉ. ऐश्वर्या संतोष के अनुसार ऐसा नहीं है कि सभी स्मूदीज आपके लिए नुकसानदायक हैं। आप बेशक स्मूदी का सेवन कर सकते हैं, बस आपको अपनी स्मूदी को स्वस्थ बनाने और इसके स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है जैसे:

  • गलत फूड्स के कॉम्बिनेशन से बचें
  • अपनी स्मूदी को बहुत साधारण बनाएं, इसमें बहुत अधिक सामग्री डालने से बचें।
  • स्मूदी में कुछ मसाले डालें जैसे दालचीनी, जायफल और अदरक।
  • बर्फ वाली ठंडी स्मूदी न खाएं
  • ठंड के मौसम में इससे परहेज करें।
  • नियमित रूप से न खाएं

इसे भी पढें: अंकुरित रागी खाने के फायदे: अंकुरित रागी खाने के हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ, जानें इसे खाने का तरीका

इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्मूदी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। बस आपको इसके सेवन से पहले और बनाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

अंकुरित रागी खाने के फायदे: अंकुरित रागी खाने के हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ, जानें इसे खाने का तरीका

Disclaimer