What Should Not Be Eaten With Ghee: आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के जरिए इलाज किया जाता है। खानापान की ऐसी कई चीजें हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण होती हैं। इसी तरह देसी घी को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जो बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। ये मिनरल्स बॉडी और माइंड दोनों को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घी के सेवन सही तरीके से न करना शरीर को नुकसान भी करता है? कई बार हम गलत तरीके से घी का सेवन कर रहे होते हैं, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
घी का सेवन करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां- Mistakes To Avoid While Eating Ghee
घी को ठंडी चीजों के साथ खाना- Ghee and Cold Substances
कई लोग ठंडी चीजों का सेवन करने के साथ भी देसी घी लेते हैं। जैसे कि ठंडे खाने में घी डालकर सेवन करना। लेकिन किसी भी ठंडी चीज के साथ घी खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। घी भारी होने के साथ चिपचिपा भी होता है। अगर इसे ठंडी चीज के साथ खाया जाए, तो यह शरीर में जम सकता है। इससे वजन बढ़ने और पित्त-दोष असंतुलित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इससे आपको पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आप जब भी इसका सेवन करें हमेशा गर्म खाने के साथ इसे खाएं।
घी और शहद एक साथ खाना- Ghee and Honey In Equal Volume
कई मीठे पकवान बनाने के लिए घी और शहद दोनों इस्तेमाल होते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि घी और शहद दोनों को पचने में समय लगता है। जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाता है, तो ये पित्त-दोष असंतुलित होने का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात में घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें तरीका
बॉडी में टॉक्सिन होने पर घी खाना- Digestive Toxins
अगर आपकी बॉडी या गट में टॉक्सिन्स मौजूद हैं, तो आपको घी नहीं खाना चाहिए। बॉडी में टॉक्सिन होने पर आपकी जीभ सफेद होगी। आपको एनर्जी की कमी महसूस होगी और आप ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। टॉक्सिन हैवी और चिपचिपे होते हैं। वहीं घी भी पचाने में भारी होने के साथ चिपचिपा भी होता है। ऐसे में घी खाने से आपकी पाचन अग्नि को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट घी खाने से क्या होता है? डाइटिशियन से जानें इसके फायदे और नुकसान
घी का सेवन किस तरह करना चाहिए?
- घी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे खाने में घी से सभी तत्व आ जाते हैं और इसे पचाना भी आसान होता है।
- घी को खिचड़ी या दाल पर डालकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्रोटीन के साथ घी लेने से यह बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखता है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version