Types of Drinks to Have Before Chhath Puja Vrat: छठ पूजा को सूर्य पूजा के नाम से भी जाना जाता है। छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और भारत के कुछ अन्य राज्यों में मनाई जाती है। इस पर्व पर सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा की जाती है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय (Nahay Khay 2024 Chhath Puja) के साथ होती है। इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से 7 नवंबर तक मनाई जाएगी। इसमें पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। यानी इस व्रत के दौरान पानी बिलकुल नहीं पिया जाता है। लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहने की वजह से चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप आज इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि हाइड्रेटेड रहने के लिए छठ का व्रत रखने से पहले कौन-सी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहने के लिए छठ का व्रत रखने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स
1. नारियल पानी जरूर पिएं
अगर आप छठ का व्रत रखते हैं, तो उससे पहले नारियल पानी का सेवन जरूर करें। आप आज के दिन नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप नारियल पानी पिएंगे तो इससे व्रत के दिन आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। इससे पानी की कमी भी पूरी होगी। नारियल पानी पीने से आपके शरीर की कमजोरी भी दूर होगी।
2. फलों का जूस पिएं
छठ का व्रत रखने के पहले दिन आप फलों के जूस का सेवन भी जरूर करें। आप संतरा, मौसंबी, अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। फलों में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप फलों के जूस का सेवन करेंगे तो इससे शरीर में एनर्जी और हाइड्रेशन बनी रहेगी। हालांकि, आपको घर पर बना हुआ फलों का जूस ही पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Chhath Puja Vrat 2024: पहली बार रखने वाले हैं छठ पूजा का व्रत, तो जरूर जानें ये 5 बातें
3. नींबू पानी का सेवन करें
छठ का व्रत रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। नींबू पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। छठ का व्रत रखने वाले हैं तो आज नींबू पानी का सेवन जरूर करें। इससे आपको चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं से बचाव होगा।
4. गुड़ का पानी पिएं
गुड़ का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। छठ का व्रत रखने वाले हैं तो आपको आज गुड़ का पानी जरूर पीना चाहिए। गुड़ का पानी मीठा होता है, इससो आपको छठ व्रत में मीठा खाने की क्रेविंग कम होगी। आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियों का रस और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस पानी को पीने से आपके शरीर में व्रत के दौरान भी एनर्जी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: आज से ही चेहरे पर लगाएं ये 5 फेस पैक, छठ पूजा पर निखर जाएगी त्वचा
5. छाछ का सेवन करें
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप छठ व्रत रखने से पहले छाछ का सेवन जरूर करें। छाछ सेहत और पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। छाछ में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। छाछ पीने से शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है। आप घर पर बना हुआ छाछ पी सकते हैं।
images: Freepik