
Curd at Night in Summer in Hindi: दही में कार्ब्स, हेल्दी फैट, प्रोटीन और कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, दही में सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन्स भी होते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त बनाते हैं। दही आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और आपको फिट रखता है। अधिकतर लोग लंच में दही का सेवन करते हैं, जिससे कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, आप रात के समय में भी दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कफ को बढ़ाता है। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गर्मी में दही खाने के फायदे-
गर्मी में दही खाने के फायदे- Curd Benefits in Summer in Hindi
1. अच्छी नींद में लाभकारी
रात को दही या छाछ लेने से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन नींद को नियंत्रित करता है। जब यह हार्मोन बढ़ता है, तो नींद अच्छी आती है। दही खाने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है और नींद अच्छी आती है।
2. हाइड्रेट रखे
गर्मी में दिनभर थके होने के बाद, जब आप रात को दही खाएंगे तो इससे आप हाइड्रेट रहेंगे। रात को एक कटोरी दही खाने से पूरी रात पानी की कमी महसूस नहीं होगी। साथ ही, आप में ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें- अच्छे पाचन के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले 5 फूड्स
3. पाचन बेहतर बनाए
गर्मी के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। यही वजह है कि गर्मियों में पाचन से जुड़ी ज्यादा समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। रात को दही खाने से आंतों के हेल्थ में सुधार हो सकता है। दरअसल, दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गर्मी में दही खाने से आपका पाचन-तंत्र मजबूत बना रहेगा।
4. वजन कम करने में मदद करे
दही पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इससे आपको खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट करने में मदद मिलेगी। दही खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, दही प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत बनी रहेंगी।
5. तनाव कम करे
अगर आप तनाव में रहते हैं, तो दही खाना फायदेमंद हो सकता है। रोजाना दही खाने से आपको चिंता और तनाव से निपटने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- पाचन (डाइजेशन) अच्छा रखना है तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, पेट हमेशा रहेगा हेल्दी
जिन लोगों को कफ बनता है, उन्हें रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। आप दही में जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version