
Buttermilk, Lassi or Curd in Hindi: गर्मियों में पेट को ठंडक देने, सीने की जलन को कम करने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हम सभी तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कोई कोल्ड ड्रिंक्स, तो कोई सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करता है। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो गर्मियों में फ्रूट जूस, नारियल पानी या नींबू पानी पीते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग गर्मी में छाछ, लस्सी और दही का भी सेवन करते हैं। छाछ, लस्सी और दही तीनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इन तीनों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। दही का सेवन लोग सभी मौसमों में कर लेते हैं। लेकिन छाछ और लस्सी का सेवन ज्यादातर गर्मियों में किया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि गर्मी में छाछ, लस्सी या दही में से क्या पीना ज्यादा फायदेमंद होता है? तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में छाछ, लस्सी या दही में से क्या ज्यादा बेहतर (Buttermilk, Lassi or Curd in Hindi Whcih is Better for Summer in Hindi) है?
गर्मी में छाछ, लस्सी या दही क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?- Buttermilk, Lassi or Curd Which is More Beneficial for Summer
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि गर्मियों में दही की तुलना में छाछ और लस्सी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, अगर बात की जाए छाछ और लस्सी की, तो छाछ पीना ज्यादा गुणकारी होता है। छाछ में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही, छाछ पीने से डाइजेशन भी बेहतर रहता है। छाछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और एसिडिटी से आराम मिलता है। छाछ को लस्सी और दही की तुलना में पचाने में आसानी होती है। यह सभी प्रकार के शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। इसलिए गर्मी में हेल्दी, फिट और हाइड्रेट रहने के लिए आपको छाछ का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। आपको ऐसी छाछ पीनी चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। आप मक्खन से निकलने वाली छाछ पी सकते हैं। आप चाहें तो गर्मी में लस्सी भी पी सकते हैं। इससे भी आपके शरीर को ठंडक मिलेगी। लेकिन गर्मी में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- छाछ (मट्ठा) और लस्सी में कौन सा पेय है ज्यादा फायदेमंद, पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें
छाछ और लस्सी दही से बेहतर क्यों है?- Why Buttermilk or Lassi More Beneficial
- दही पचने में हैवी होता है। गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर होती है, ऐसे में दही को पचाने में काफी समय लग सकता है। इसलिए गर्मी में दही का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
- छाछ को पचाना काफी आसान होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। छाछ भूख बढ़ाने में भी मदद करती है।
- गर्मियों में एसिडिटी और पेट में गर्मी की समस्याएं रहती हैं। छाछ पीने से इन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
- छाछ की हल्की प्रकृति होती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भी गर्मियों में छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ के लिए दही कम और पानी ज्यादा मात्रा में लें।
- छाछ और लस्सी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप गर्मी में छाछ और लस्सी पिएंगे, तो इससे शरीर का तापमान बैलेंस में रहेगा।
- छाछ और लस्सी में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
लेख पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि गर्मियों में छाछ और लस्सी पीना ज्यादा लाभकारी होता है। इसलिए अगर आप भी गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो छाछ या लस्सी पिएं। गर्मी में आपको दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसे डाइजेस्ट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।