छाछ या (मट्ठा) और लस्सी दोनों ही दूध से बना एक उत्पाद है। इसमें आपको प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और विटामिन बी 12 जैसे अनेकों पोषक तत्व मिलते हैं। ये दोनों गर्मियों के पेय पदार्थ हैं जो आपको चिलचिलाती गर्मी में ताज़ा और हाइड्रेट कर सकते हैं। छाछ और लस्सी अनिवार्य रूप से एक डेयरी उत्पाद हैं जिन्हें आसानी से दूध की मदद से घर पर बनाया जा सकता है। प्रोबायोटिक्स में समृद्ध, छाछ और लस्सी हमें हेल्दी बैक्टीरिया प्रदान कर सकते हैं जो आंत को स्वस्थ रखने और पाचन में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। छाछ और लस्सी दोनों ही हमारे पेट को हेल्दी रखते हैं साथ ही यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
लेकिन, कुछ लोग इसे वजन घटाने वाला पेय मानते हैं। मगर, ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता है कि कौन सा वजन घटाने के लिए बेहतर है? तो जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
दरअसल हाल ही में सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए बताया है कि वजन कम करने के लिए कौन सा पेय ज्यादा फायदेमंद है, छाछ या लस्सी? साथ ही उन्होंने इनके फायदे भी गिनाए हैं।
छाछ या लस्सी: कौन सा स्वास्थ्यवर्धक है?
मखीजा के अनुसार, चाछ या लस्सी के बीच बेहतर विकल्प निश्चित रूप से छाछ है। क्योंकि छाछ हल्का होता है और स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। यह विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है। खासकर गर्मियों में आप इसे कितना भी पी सकते हैं। लिक्विड लेने के बजाए छाछ पी सकते हैं। दोपहर के भोजन के बाद छाछ जरूर पीएं। आपको बता दें कि लस्सी और छाछ दोनों ही दही से बनते हैं। दही खाने के भी ढ़ेरों फायदे हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना लस्सी में मिलाकर पीएं ये एक चीज, पेट की समस्या भी होगी दूर
यह मसालेदार छाछ के रूप में भी जाना जाता है। छाछ को गर्मियों में एक लाभदायक पेय माना जाता है जिसे आप इस दौरान पी सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य पैकेटबंद जूस की अपेक्षा छाछ बेहत विकल्प हो सकता है। इन प्राकृतिक पेय को पीने से खुद को हाइड्रेट रख पाएंगे। यह आपके शरीर को हमेशा तरोताजा रखता है।
इस लोकप्रिय पेय को बनाना काफी आसान है। आपको पुदीना और धनिया पत्ती, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक और आधा कप व्हिस्ड दही चाहिए। इन्हें मिक्सी में ब्लेंड करें। मिश्रण को डेढ़ कप दही में मिलाएं। थोड़ा नमक और ढाई कप ठंडा पानी डालें। एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिलाएं।
छाछ रेसिपी की कई किस्में आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। इसे अपनी पसंद के अनुसार तैयार करें। आप दिन के दौरान कभी भी एक ग्लास छाछ पी सकते हैं। वजन घटाने के अलावा, लस्सी और छाछ दोनों स्वस्थ पेय हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर को ठंडक देने के साथ ही कई रोगों से भी बचाएगी ये 5 तरह की छाछ
लस्सी और छाछ आपको कैल्शियम, विटामिन बी 12, जिंक और प्रोटीन प्रदान कर सकता है। दोनों पेय एसिडिटी से छुटकारा पाने में भी सहायक होते हैं। लस्सी की तुलना में छाछ वजन कम करने में मददगार हो सकता है क्योंकि यह कैलोरी में कम होता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version