योगर्ट को हेल्दी फूड्स में गिना जाता है और इसके कई कारण हैं। योगर्ट देखने में दही के जैसा लगता है इसलिए कुछ लोगों को लगता है कि योगर्ट और दही एक ही होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। दूध से बनने वाला योगर्ट कैल्शियम और प्रोटीन से तो भरपूर होता ही है। इसके अलावा ये एक तरह का प्रबायोटिक फूड भी है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्रोबायोटिक फूड्स में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों के बैक्टीरिया के साथ मिलकर खाने को पचाने में मदद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर तरह का योगर्ट हेल्दी होता है। बाजार में आपको कई तरह के योगर्ट फ्लेवर्ड और सादे योगर्ट आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इन सभी में ग्रीक योगर्ट को रेगुलर योगर्ट से कहीं ज्यादा हेल्दी माना जाता है। ग्रीक योगर्ट रेगुलर योगर्ट से कैसे अलग है और इसे क्यों ज्यादा हेल्दी माना जाता है, आइए आपको बताते हैं।
क्यों अलग होता है ग्रीक योगर्ट?
रेगुलर योगर्ट को बनाने में इसे छानकर लिक्विड निकाल दिया जाता है, जिससे योगर्ट ज्यादा क्रीमी और हैवी टेक्सचर वाला दिखे। वहीं ग्रीक योगर्ट से इसके लिक्विड वाले हिस्से को अलग नहीं किया जाता है इसलिए इसमें लैक्टोज कम होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है। आप जब भी योगर्ट खरीदें तो देख लें कि इसके पैकेट पर ग्रीक योगर्ट लिखा हुआ है अथवा नहीं। यहां साथ ही साथ यह बता देना भी जरूरी है कि नॉर्मल योगर्ट्स में भी बहुत सारे फ्लेवर्ड योगर्ट आते हैं। ये फ्लेवर्ड योगर्ट भी हेल्दी नहीं माने जाते हैं क्योंकि इनको स्वादिष्ट बनाने के लिए इनमें शुगर और फ्लेवर मिलाया जाता है। इसलिए अगर आप हेल्थ के लिए योगर्ट का सेवन करते हैं, तो ग्रीक योगर्ट खाएं और बिना फ्लेवर वाला खाएं।
इसे भी पढ़ें: योगर्ट खाने से पुरुषों में कम होता है पेट के कैंसर का खतरा: रिसर्च
आइए आपको बताते हैं ग्रीक योगर्ट को क्यों इतना हेल्दी माना जाता है।
प्रोटीन
ग्रीक योगर्ट को इसलिए हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है। ये प्रोटीन मसल्स बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट से आपको लगभग 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। जबकि 100 ग्राम रेगुलर योगर्ट से आपको सिर्फ 4 ग्राम के लगभग प्रोटीन मिलता है। इसलिए ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ग्रीक योगर्ट पेट को देर तक भरा रखता है और डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
आयोडीन बनाता है इसे खास
बहुत कम ऐसे फूड्स हैं, जिनमें आयोडीन पाया जाता है। आयोडीन आपके थायरॉइड ग्रंथि के लिए बहुत जरूरी है और इसे स्वस्थ रखता है। आयोडीन की कमी का असर भी थायरॉइड ग्रंथि पर ही पड़ता है। इसलिए आपको आयोडीन की कमी पूरी करने के लिए आयोडीनयुक्त नमक के साथ-साथ ग्रीक योगर्ट जैसे हेल्दी फूड्स का भी सेवन करना चाहिए। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट खाने से आपको लगभग 51 माइक्रोग्राम आयोडीन मिल जाता है। हर व्यक्ति के लिए रोजाना 150 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को तो 250 माइक्रोग्राम से भी ज्यादा आयोडीन की जरूरत होती है।
विटामिन बी12
विटामिन बी12 भी बहुत कम शाकाहारी चीजों से मिलता है इसलिए अक्सर शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है। ये विटामिन बी-12 न्यूरोलॉजिकल फंक्शन्स के लिए बहुत जरूरी होता है और नए रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है। ग्रीक योगर्ट में बहुत ज्यादा विटामिन बी12 तो नहीं होता है, मगर फिर भी अन्य शाकाहारी आहारों को देखते हुए ये काफी ज्यादा है। 170 ग्राम ग्रीक योगर्ट खआने से आपको 1.3 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 मिलता है। हर व्यक्ति के लिए रोजाना 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं ये प्रोबायोटिक्स, जानें क्या हैं ये और इनके फायदे
कैल्शियम
योगर्ट दूध से बनता है इसलिए इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और कई बॉडी फंक्शन्स में मदद करता है। आपको हर दिन अच्छी मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को तो इसकी बहुत ज्यादा जरूरत होती है। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट से आपको लगभग 102 मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाता है। हर व्यक्ति के लिए हर दिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम लेना जरूरी है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version