विटामिन बी12 की कमी अक्सर शाकाहारी लोगों में पाई जाती है क्योंकि बहुत कम शाकाहारी आहारों में विटामिन बी12 पाया जाता है। शरीर के लिए विटामिन बी12 जरूरी है क्योंकि ये रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओं) के निर्माण में मदद करता है और नर्व्स (तंत्रिकाओं) को स्वस्थ रखता है। यही कारण है कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी कई बार खतरनाक हो सकती है और व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन बी12 न हो, तो थोड़े समय में ही आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम होने लगेंगी और नर्व्स भी डैमेज हो सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी के खतरे
विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें हार्ट फेल्योर प्रमुख है। चूंकि विटामिन बी12 ज्यादातर मांसाहारी आहारों में पाया जाता है इसलिए शाकाहारी लोगों में अक्सर इस विटामिन की कमी देखी जाती है। मगर कुछ शाकाहारी आहारों में ये विटामिन थोड़ी मात्रा में पाया जाता है। दरअसल विटामिन बी12 का निर्माण पौधों की अपेक्षा पशुओं और जानवरों में ज्यादा होता है। कई बार किसी रोग के कारण भी आपके शरीर में विटामिन बी12 कम हो सकता है, जैसे- परनीसियस एनीमिया।
इसे भी पढ़ें:- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो जरूर खाएं ये 4 आहार, मिलेंगे ढेर साले लाभ
विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण भी हैं, जिसके कारण आपको कई तरह की मानसिक परेशानियां हो सकती हैं जैसे- आप हर समय कंफ्यूज रहते हैं, आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं या आपकी एकाग्रता बिल्कुल खराब हो सकती है, जिससे आप किसी काम में अपना ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इसके अलावा कई बार याददाश्त जाने का भी खतरा होता है। लंबे समय तक इस विटामिन की कमी के कारण व्यक्ति को नर्व्स (तंत्रिकाओं) में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ये दर्द ज्यादातर हथेलियों और तलवों में होता है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
अगर विटामिन बी12 की कमी का पता सही समय पर चल जाए, तो इससे होने वाले खतरों से बचा जा सकता है। इस विटामिन की कमी का एक प्रमुख लक्षण हाथ-पैरों का सुन्न होना या चींटी काटने जैसा एहसास है। इसके कारण आपके शरीर का गति और संवेदनशीलता प्रभावित हो सकती हैं। इसका असर खासकर पैरों में देखा जाता है। आमतौर पर व्यक्ति को विटामिन बी12 की कमी होने पर ऐसा एहसास होता है, जैसे उसके पैरों-हाथों में कोई पिन चुभा रहा है या ये अंग सुन्न हो गए हैं। ऐसे में छूने या हिलाने पर अंग असंवदेनशील मालूम पड़ता है।
विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण
- हर समय थका हुआ महसूस करना
- थोड़ी सी एक्सरसाइज या काम करने के बाद सांस फूलने लगना
- दिल की धड़कन का तेजी से बढ़ जाना या घट जाना
- सिर दर्द
- भूख कम लगना
- मुंह का स्वाद कसैला लगना
कई बार विटामिन बी12 के कारण शरीर में खून की कमी हो जाने पर व्यक्ति को पीलिया हो सकता है या उसकी त्वचा पर पीलापन आ सकता है। इसके अलावा आंखों में सफेद निशान भी इस विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- वेजिटेरियन लोग जरूर खाएं प्रोटीन भरे ये 5 आहार, मिलते हैं विटामिन बी-12 और अन्य पोषक तत्व
कैसे करें विटामिन बी12 की कमी पूरी
विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप इस विटामिन से भरपूर आहार खा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा जरूरत होने पर डॉक्टर आपको विटामिन बी12 सप्लीमेंट दे सकते हैं। कई गंभीर स्थितियों में इस विटामिन का इंजेक्शन भी दिया जाता है। आमतौर पर 19 साल से 64 साल तक के वयस्कों को रोजाना 1.5 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 की जरूरत होती है।
वेजिटेरियन (शाकाहारी) लोगों के लिए विटामिन बी12 के स्रोत
यह बात पहले ही बताई जा चुकी है कि विटामिन बी-12 मुख्यतः जानवरों से मिलता है इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए इसे प्राप्त करने का एकमात्र तरीका जानवरों से प्राप्त आहार हैं, जैसे- दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स- चीज़, योगर्ट, दही। इसके अलावा अंडे में भी विटामिन बी-12 होता है, इसलिए अगर आप मांस नहीं खाते हैं, तो अंडा खा सकते हैं। बाजार में कुछ ऐसे फूड्स भी मिलते हैं, जिनमें अलग से विटामिन बी-12 मिलाया जाता है, आप इन्हें भी खा सकते हैं।
Read more articles on Other Diseases in Hindi
Read Next
Stomach Pain: पेट दर्द, बार-बार दस्त और थकान हो सकते हैं अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षण, हो जाएं सावधान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version