अपनी डाइट में जोड़ें तरबूज, अलसी और खरबूजे के बीज, जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

फ्राइड स्नैक्स का नाम सुनते ही हमारा मन ललचाने लगता है। ऐसे में ये जाना बेहद जरूरी है कि सीड्स का उपयोग कैसे किया जाए, जिससे शरीर को फायदा हो। पढ़ें आगे
  • SHARE
  • FOLLOW
अपनी डाइट में जोड़ें तरबूज, अलसी और खरबूजे के बीज, जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

फ्राइड स्नैक्स न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। लंच और डिनर के बीच अगर भूख लगे तो समोसा या पकौड़ी से अच्छा है कुछ फ्राइड स्नेक्स खाए जाएं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसी सीड्स की जानकारी दे रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। साथ ही हम बताएंगे कि यह सीड्स शरीर के लिए कितने फायदेमंद हैं। पढ़ते हैं आगे... 

flaxseeds

खरबूजे के बीज

गर्मी में खरबूजा खाने से पानी की कमी पूरी होती है। यह न केवल शरीर को तरावट देता है बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके बीजों का उपयोग मेवे के रूप में भी किया जाता है। मिठाई हो या हलवा, ऊपर से खरबूजे के बीजों को डालने से हम इन्हें हेल्दी बना सकते हैं। बता दे खरबूजे के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

खरबूजे के बीज को छलनी में पसाकर धो लें। इन्हें समय-समय पर धूप दिखाएं ताकि इनके अंदर नमी ना रहे। जब भी तैयार हो जाए तो आप इनका इस्तेमाल सब्जी, ग्रेवी, शेख, मिठाई, स्नेक्स के रूप में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Weight Loss Food: भूख को कम करने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं ये 4 फूड 

सेम के बीज

जब भी कभी हल्का खाने का मन हो तो सेम के बीज एक अच्छा विकल्प हैं। इनका स्वाद खाने में नमकीन होता है। बाजार में नमकीन या स्नैक्स में आप अक्सर सेम के बीजों को देखते हैं। इन्हें आप घर में भी बड़ी आसानी से साफ करके स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल 

सेम की फली से सबसे पहले बीजों को अलग करें और इन्हें तेज धूप में रखें। इनके अंदर की नमी खत्म हो जाने पर आप इन्हें स्नेक्स के रूप में खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा जरूरी क्या है? कम खाना या कम फैट और कैलोरी वाला भोजन करना

अलसी के बीज  

अलसी के बीजों को फ्लैक्स सीड्स भी कहते हैं। चूंकि ये एक सुपरफूड है इसीलिए डॉक्टर्स भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके अंदर विटामिन बी, कैलशियम, मैग्निशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, पोटेशियम आदि मिनरल्स मौजूद हैं। यह कब्ज, एसिडिटी, डायबिटीज, अर्थराइटिस, कैंसर के साथ-साथ दिल की अनेक समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

तरबूज के बीज

तरबूज के बीजों का इस्तेमाल अनूठी फ्लेवर और पोषक तत्व के लिए किया जाता है। मुगलई खाने में इसका इस्तेमाल कई युगों से चल रहा है। इसके अलावा तरबूज के बीजों का पेस्ट बनाकर इन्हें ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। त्योहारों में भी इसका इस्तेमाल पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। होली में अगर ठंडाई या भांग बनानी हो तो इसे ऊपर से डाला जाता है। दूध में पाउडर की तरह प्रेग्नेंट स्त्रियों को पाउडर के रूप में दिया जाता है। साथ ही अगर आप इसका नया स्वाद चाहते हैं तो भूनकर भी ब्रेड के ऊपर डाल कर भी खा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

तरबूज से निकाले गए बीजों को छलनी में रखकर धोने के बाद धूप में सुखाएं। जब कभी ख़त्म ना हो इन्हें धूप दिखाते रहें जब यह सूख जाए तो इन्हें छीलकर इनके बीज निकाल कर इस्तेमाल करें।

Read More Articles On Diet And Fitness In Hindi

Read Next

हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है रेड पाम ऑयल, जानें कैसे बनता है ये तेल और इसके फायदे

Disclaimer