हम में से बहुत से लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें खासकर रात में मीठा खाने की क्रेविंग होती है। हालांकि, इस क्रेविंग का शरीर का काफी नुकसान होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रात में मीठा खाने से आपकी स्किन पर कैसा असर हो सकता है? दरअसल, मीठा खाने में भले ही आपको मजा आए लेकिन शरीर में जाकर ये कुछ ऐसा करता है जिससे धीमे-धीमे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने रजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
रात में मीठा खाने से स्किन को होते हैं ये 6 नुकसान
डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि जब आप मीठा खाते हैं तो शरीर में जाकर अचानक से शुगर स्पाइक बढ़ता है जिससे शरीर के ऑयल ग्लैंड्स पर असर होता है। इसकी वजह आपके चेहरे पर गहरा असर देखने को मिल सकता है। जैसे
1. सीबम प्रोडक्शन बढ़ना
जब आप रात में मीठा खाकर सोएंगे तो सुबह आपका चेहरा बहुत ज्यादा ऑयली नजर आ सकता है। दरअसल, जैसे शुगर का लेवल बढ़ता है ये ऑयल ग्लैंड्स को ट्रिगर करते हैं जिससे सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है और चेहरा बहुत ज्यादा ऑयली नजर आता है। इससे एक्ने की समस्या हो सकती है। स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। एक्ने बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और पूरे स्किन में ये समस्या फैल सकती है।

2. सुबह स्किन डिहाइड्रेटेड नजर आती है
मीठे स्नैक्स शरीर में ऐसे इन्फ्लेमेटरी मॉलिक्यूल्स को बढ़ावा देते हैं, जिनसे फ्लूइड शिफ्ट होता है। इसे ऐसे समझें कि ज्यादा चीनी कोशिकाओं से पानी खींच लेती है, जिससे सुबह तक त्वचा की ऊपरी परत (स्किन बैरियर) में पानी की कमी हो सकती है। इससे आपका चेहरा थका हुआ और डिहाइड्रेटेड नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा मीठा खाना कैसे आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियों का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें
3. समय से पहले बुढ़ा नजर आना
रात में शरीर में शुगर का बने रहना और पूरी तरह से न पच पाना कोलेजन के नुकसान का कारण बन सकता है। इससे समय से पहले बुढ़ापा आने लगता है। आपकी स्किन एजिंग की शिकार हो सकती है और सेलुलर डैमेज हो सकता है। त्वचा में झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आ सकते हैं।
4. छोटे-छोटे धब्बे जैसे दाने निकलना
अनियंत्रित शुगर स्पाइक के कारण ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बहुत बढ़ सकता है। यह एक तरह का फैट है जो खून में घूमता रहता है। अगर ऐसा होता है, तो आपको 'इरप्टिव ज़ैंथोमैटोसिस' (eruptive xanthomatosis) नाम की स्किन की समस्या हो सकती है। इरप्टिव ज़ैंथोमेटोसिस त्वचा की एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें अचानक छोटे, सख्त और मोम जैसे दाने निकल आते हैं। ये पीले, नारंगी या लाल रंग के होते हैं।
इसे भी पढ़ें: 15 दिन तक नहीं छुई चीनी, नोएडा की दीपशिखा शर्मा के चेहरे पर दिखा जादुई बदलाव
5. आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे
अगर आप रात में मीठा खाकर सो रहे हैं तो आपकी नींद प्रभावित रहेगी और इसका असर आपके चेहरे पर नजर आ सकता है। ठीक से नींद न आने के कारण आंखों के नीचे थकान और काले घेरे दिखाई देने लगते हैं। लंबे समय में आपका पूरा चेहरा इससे प्रभावित हो सकता है।
6. एक्जिमा और रोसेसिया
रात में शुगर का लंबे समय तक सेवन शरीर में सूजन पैदा करती है। ये सूजन मुंहासे, एक्जिमा और रोसेसिया की समस्या को और बढ़ा देती है। इसमें चेहरे की त्वचा लाल हो जाती है और छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं। इसमें त्वचा के नीचे की बारीक रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसल्स) साफ दिखने लगती हैं। इतना ही नहीं आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं और भी परेशान कर सकती है जैसे हर कुछ दिनों पर स्किन एलर्जी का होना।
इतना ही नहीं, समय के साथ ये दिक्कत और बढ़ सकती है आपके चेहरे को इसका बहुत नुकसान हो सकता है। आपका चेहरा और मोटा हो सकता है और जॉलाइन खराब हो सकता है। यहां तक कि आपकी सुंदरता भी प्रभावित हो सकती है।
निष्कर्ष:
ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की बात मानें और कोशिश करें कि रात में मीठा बिलकुल भी न खाएं। इस बात को समझें कि रात में हमारा शरीर इनएक्टिव हो जाता है और तब मीठा खाने पर अचानक से शुगर स्पाइक बढ़ता है। पूरा शरीर अलर्ट मोड में रहता है जिससे नींद पूरी नहीं होती, बीपी बढ़ता है और शरीर की कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, रात में मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करें और इसके लिए खाने के बाद गुड़ खाकर सोएं इससे धीमे-धीमे क्रेविंग कंट्रोल होगी और शुगर कंट्रोल होगा।
FAQ
1 दिन में हमें कितना मीठा खाना चाहिए?
American heart association के अनुसार पुरुषों को रोजाना 9 चम्मच (36 ग्राम या 150 कैलोरी) से ज्यादा अतिरिक्त चीनी नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को रोजाना 6 चम्मच (25 ग्राम या 100 कैलोरी) से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए।चीनी बिल्कुल नहीं खाने से क्या होता है?
चीनी, बिलकुल नहीं खाने से शुरुआत में आपकी स्किन डल नजर आती है लेकिन बाद में आपकी त्वचा की चमक बढ़ती है और ये स्किन को अंदर से साफ करने का मौका देता है। इससे आपकी स्किन एक्ने फ्री और रिफ्रेश नजर आती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 10, 2026 17:37 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra