आजकल मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अस्वस्थ खानपान के कारण फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। शुरुआत में यह बीमारी पेट की समस्या जैसी लगती है। लोग अक्सर इस समस्या को सामान्य पेट की समस्या, गैस, अपच या खराब खानपान का असर समझ लेते हैंं। यही कारण है कि कई मरीज सही समय पर जांच नहीं करवाते और बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है। आइए जानते हैं ऐसे पांच लक्षणों के बारे में जिन्हें लोग पेट की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये फैटी लिवर का संंकेत हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Kapil Sharma, Gastroenterologist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।
1. पेट में लगातार भारीपन महसूस होना
बहुत से लोग खाने के बाद पेट में भारीपन को सामान्य अपच मान लेते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकती है। लिवर में फैट जमा होने पर पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पेट में दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के जानलेवा स्तर तक आने से पहले ही रोक देगी यह नई दवा, रिसर्च ने जगाई नई उम्मीदें
2. मतली या जी मिचलाना
बार-बार मतली महसूस होना या बिना किसी कारण के जी मिचलाना भी फैटी लिवर से जुड़ा हो सकता है। लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर की सामान्य पाचन प्रक्रिया में बदलाव आ सकता है जिससे यह लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के मरीज गर्मी में फूड पॉइजनिंग का जल्दी हो सकते हैं शिकार, जानें कैसे करें बचाव
3. पेट फूलना और गैस बनना

पेट फूलना अक्सर गैस या गलत खानपान से जोड़ा जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में यह फैटी लिवर से जुड़ा संकेत भी हो सकता है। अगर पेट फूलने की समस्या लगातार बनी रहती है और जीवनशैली में बदलाव के बाद भी ठीक नहीं होती, तो इसकी जांच कराएं। Mayo Clinic के मुताबिक, फैटी लिवर को गंभीरता से लेना जरूरी है, वरना यह लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- अक्सर होने वाले पेट दर्द को नॉर्मल समझकर न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें कारण
4. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द
कई लोग पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हो रहे दर्द को गैस या पेट की साधारण समस्या समझ लेते हैं, लेकिन लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित होता है, इसलिए वहां होने वाली असहजता या हल्का दर्द लिवर से संबंधित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पेट और चेहरे का फैट बढ़ने पर तुरंत कराएं ये जरूरी टेस्ट, समय रहते बीमारियों का चल सकता है पता
5. लगातार थकान और कमजोरी
लगातार थकान और कमजोरी सीधे पेट की समस्या जैसा नहीं लगता, लेकिन कई लोग इसे खराब पाचन या पर्याप्त भोजन न करने का कारण मान लेते हैं। फैटी लिवर वाले लोगों में लगातार थकान, एनर्जी की कमी और कमजोरी एक आम शिकायत हो सकती है, क्योंकि लिवर शरीर की कई खास प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है।
निष्कर्ष:
पेट में लगातार भारीपन, पेट फूलना और गैस, मतली या जी मिचलाना, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और लगातार थकान एवं कमजोरी को केवल पेट खराब होने की समस्या मानकर नजरअंदाज न करें। सही समय पर जांच और इलाज से फैटी लिवर को कंंट्रोल किया जा सकता है।
FAQ
फैटी लिवर से कैसे बचें?
संतुलित आहार लें, नियमित एक्सरसाइज करें और स्वस्थ वजन बनाए रखें। मीठे पेय पदार्थ, जंक फूड और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें।फैटी लिवर के कारण क्या हैं?
फैटी लिवर के पीछे मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज, अस्वस्थ खानपान, ज्यादा अल्कोहल का सेवन जैसे कारण हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 02, 2026 17:33 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 02, 2026 17:33 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 02, 2026 17:33 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Kapil Sharma