Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या गुलकंद खाने से सच में मिलती है ठंडक? आयुर्वेदाचार्य से जानें

गुलाब के फूलों से बने गुलकंद का सेवन लोग गर्मियों में ज्यादा करते हैं लेकिन कई लोगों का सवाल होता है कि क्या गुलकंद खाने से सच में शरीर को ठंडक मिलती है?

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे पित्त असंतुलन, बेचैनी, मुंह के छाले, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग ठंडक के लिए गुलकंद जैसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार यह मीठा मुरब्बा सदियों से आयुर्वेद में उपयोग किया जाता रहा है। माना जाता है कि गुलकंद शरीर को अंदर से ठंडा रखने, पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गुलाब के फूलों को आयुर्वेद में शीत वीर्य और रसायन माना गया है। यानी यह न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि एक टॉनिक की तरह काम करते हुए शरीर को पोषण भी प्रदान करता है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या गुलकंद सच में शरीर को ठंडा करता है या यह सिर्फ एक मान्यता है?

क्या गुलकंद खाने से सच में शरीर को ठंडक मिलती है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुलकंद को वृष्य (एनर्जी और ताकत बढ़ाने वाला) भी माना जाता है। गुलकंद को पारंपरिक रूप से शरीर को ठंडा रखने (Is gulkand hot or cold) के लिए खाया जाता है, यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करने में मदद करता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनमें पित्त दोष ज्यादा होता है। इसके सेवन से शरीर में ठंडक का अहसास होता है और गर्मी से होने वाली जलन या बेचैनी में राहत मिल (What is the benefit of gulkand) सकती है। दिलचस्प बात यह है कि गुलकंद भले ही शीतल प्रभाव देता है, लेकिन यह पाचन अग्नि को भी बढ़ाने में मदद करता है। यानी यह सिर्फ ठंडक देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, यह शरीर को ठंडक देते हुए भी पाचन क्रिया को धीमा नहीं होने देता। यही वजह है कि इसे गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गुलकंद पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

गुलकंद के सेवन का सही तरीका क्या है?

गुलकंद का सही फायदा पाने के लिए इसे सीमित मात्रा में लेना जरूरी है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, एक चम्मच गुलकंद रात को सोते समय दूध के साथ लिया (What is the best time to eat gulkand) जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शुगर की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

does gulkand cool the body

इसे भी पढ़ें: गुलकंद का सेवन किसको नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

क्या लू से बचाने में मदद करता है गुलकंद?

गुलकंद शरीर को ठंडा करता है, लेकिन यह लू (हीट स्ट्रोक) से बचाने में पूरी तरह कारगर नहीं माना जाता। डॉक्टर श्रेय के अनुसार, लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी, ORS और अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स जरूरी होते हैं। गुलकंद मुख्य रूप से शरीर में गर्मी के एहसास को कम करने और पित्त को संतुलित करने में मदद करता है, न कि गंभीर हीटवेव स्थितियों को संभालने में।

निष्कर्ष

गुलकंद गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, पित्त को संतुलित करने और पाचन सुधारने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे चमत्कारी उपाय मानना सही नहीं होगा, खासकर लू जैसी गंभीर स्थिति में यह बहुत ज्यादा कारगर साबित नहीं होता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या गुलकंद पाचन के लिए अच्छा है?

    गुलकंद पाचन के लिए अच्छा है, यह पाचन अग्नि को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • क्या रोज गुलकंद खाना सुरक्षित है?

    सीमित मात्रा में गुलकंद रोजाना लिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा सेवन से बचें।
  • क्या डायबिटीज के मरीज गुलकंद खा सकते हैं?

    गुलकंद में शुगर होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।

Read Next

शरीर में किस दोष के कारण डायबिटीज होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 15:39 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Apr 29, 2026 15:39 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content