Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्या गर्म लू से सच में बचाता है आम पन्ना? जानें एक्सपर्ट से

जब शरीर का तापमान बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है और शरीर तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता, तो उस स्‍थ‍ित‍ि को हीट स्‍ट्रोक या लू कहते हैं। कुछ लोग मानते हैं क‍ि आम पन्ना पीने से लू से बचाव होता है। एक्‍सपर्ट से जानते हैं सच।

तेज धूप या गर्मी में रहने के कारण और ड‍िहाइड्रेशन से अक्‍सर लोगों को इस मौसम में लू लगने का खतरा रहता है। लू लगने पर तेज बुखार जैसा महसूस होता है। लू में उल्‍टी, स‍िर दर्द, चक्‍कर, थकान, द‍िल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। गर्मि‍यों में प‍िया जाने वाला आम पन्ना शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है। आम पन्ना, कच्‍चे आम से तैयार होता है ज‍िसमें व‍िटाम‍िन सी होता है जो इम्‍यून‍िटी बढ़ाने में मदद करता है और इसे पीकर थकान एवं कमजोरी भी दूर होती है, लेक‍िन क्‍या यह लू से बचाव करता है? इसका जवाब जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

शरीर को ठंडक देता है आम पन्ना

aam-panna-prevents-heat-stroke

आम पन्ना कच्‍चे आम से तैयार क‍िया जाता है। यह इलेक्‍ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट करता है। आम पन्ना में सोड‍ियम और पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं ज‍िससे गर्मि‍यों में थकान से बचाव होता है। साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो गर्म लू से बचाव संभव है, लेक‍िन सीधे तौर पर यह नहीं कहा जा सकता क‍ि आम पन्ना हीट स्‍ट्रोक या लू से बचाव करता है। आम पन्ना में जीरा, काला नमक और म‍िंट भी होता है ज‍िससे शरीर, तो ठंडा रहता ही है साथ ही पाचन भी सुधरता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

ठेलोंं पर आम पन्ना पीकर ब‍िगड़ सकती है तबीयत

  • अगर आप भी सड़कों पर ब‍िकने वाला आम पन्ना पीते हैं, तो सावधान हो जाएं। इससे तबीयत ब‍िगड़ सकती है।
  • दूषि‍त पानी और बर्फ के इस्‍तेमाल से डायर‍िया और पेट में इंफेक्‍शन हो सकता है।
  • हाइजीन की कमी से पेट दर्द, उल्‍टी, दस्‍त जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और कूल रखने के लिए पिएं ये 5 ट्रेडिशनल ड्रिंक्स, जानें बनाने के तरीके और फायदे

लू से बचने के ल‍िए क्‍या करें?

  • धूप के दौरान बाहर न जाएं।
  • अगर क‍िसी काम से बाहर न‍िकलना पड़े, तो छाता, मुंह को कवर करने के ल‍िए कपड़ा साथ रखें।
  • पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पन्ना जैसी हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स का घर पर सेवन करें।
  • हल्‍का भोजन करें। ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाला भोजन खाने से बचें।
  • गर्मि‍यों में रोज नहाएं और शरीर को ठंंडा रखने का प्रयास करें।

न‍िष्‍कर्ष:

आम पन्ना पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है, लेक‍िन यह लू से नहीं बचाता। हालांक‍ि इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। लू से बचने के ल‍िए हाइड्रेशन जरूरी है पर सीधे तौर पर लू का इलाज आम पन्ना का सेवन नहीं हो सकता।

Read Next

डायबिटीज में चने का सत्तू या जौ का सत्तू: क्या है बेहतर विकल्प? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 20:28 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 29, 2026 20:28 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content