देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान चर्चा में आ गया है। एक जनसभा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे भीषण गर्मी में भी एसी का इस्तेमाल नहीं करते और लोगों को सलाह दी कि वे अपनी जेब में प्याज रखें, इससे लू से बचाव हो सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान ऐसे समय आया है जब India Meteorological Department (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया है और हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अब सवाल यह है कि क्या वास्तव में जेब में प्याज रखने से लू से बचाव हो सकता है या इसके पीछे कोई और तर्क छिपा है? ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इस दावे की सच्चाई को आयुर्वेद के नजरिए से समझा जाए, ताकि लोग सही जानकारी के आधार पर अपनी सेहत की सुरक्षा कर सकें। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की-
क्या कहा सिंधिया ने और क्यों हो रही चर्चा
जनसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे अपनी कार या घर में एयर कंडीशनिंग का उपयोग नहीं करते और 50 डिग्री तक की गर्मी में भी खुद को सहज रखते हैं। सिंधिया ने ''चंबल की स्किन'' का जिक्र करते हुए खुद को गर्मी सहने वाला बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेब में प्याज रखने से लू का असर नहीं होता। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस छिड़ गई कि क्या सच में प्याज रखने से लू से बचाव हो सकता है या यह सिर्फ एक पारंपरिक मान्यता है।
आधुनिक युग में सब ‘डब्बे’ लेकर घूम रहे हैं और संचार मंत्री… pic.twitter.com/K41QYKlDeq
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 26, 2026
जेब में प्याज रखने से क्या होता है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, प्याज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर गर्मियों में। आयुर्वेद में प्याज को ठंडक देने वाला माना गया है। यह शरीर की रस धातु यानी प्लाज्मा और लिम्फ में कफ तत्व को बढ़ाता है, जिससे शरीर में नमी बनी रहती है और गर्मी का प्रभाव कम हो सकता है। इसका मतलब यह है कि प्याज खाने से शरीर को हाइड्रेशन और कूलिंग मिल (Can onions reduce body heat) सकती है, जो हीटवेव से बचाव में मदद कर सकती है। इसलिए पारंपरिक तौर पर लोग गर्मियों में प्याज, खासकर कच्चा प्याज, सलाद या चटनी के रूप में खाते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन लोगों में ज्यादा रहता है लू लगना का जोखिम, बचाव के लिए जरूर बरतें सावधानी

जेब में प्याज रखने का दावा कितना सही?
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा का साफ कहना है कि केवल जेब में प्याज रखने से कोई चिकित्सकीय फायदा नहीं होता। प्याज का असर तभी होता है जब शरीर में उसका सेवन किया जाए। डॉक्टर श्रेय शर्मा का मानना है कि पुराने समय में जब लोग खेतों या बाहर काम करते थे, तो वे अपने साथ प्याज रखते थे ताकि जरूरत पड़ने पर उसे खा सकें। धीरे-धीरे यह परंपरा एक मान्यता में बदल गई कि प्याज साथ रखने से ही लू से बचाव हो जाता है। इसलिए, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान को एक पारंपरिक संदर्भ में समझना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
प्याज को लेकर दी गई सलाह पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे सही संदर्भ में समझना जरूरी है। प्याज का सेवन गर्मियों में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सिर्फ जेब में रखने से लू से बचाव नहीं होता। ऐसे में जरूरी है कि लोग सोशल मीडिया या नेताओं के बयानों से प्रभावित होकर बिना सोचे-समझे उपाय अपनाने के बजाय एक्सपर्ट और डॉक्टर की सलाह को मानें।
FAQ
गर्मी में प्याज खाने के क्या फायदे हैं?
प्याज शरीर को ठंडक देने में मदद करता है, हाइड्रेशन बनाए रखता है और शरीर में कफ तत्व बढ़ाकर गर्मी के प्रभाव को कम कर सकता है।लू से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय क्या हैं?
पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचना, हल्का भोजन करना और सत्तू, छाछ जैसी ड्रिंक लेना सबसे प्रभावी उपाय माने जाते हैं।हीट वेव्स से सबसे ज्यादा कौन प्रभावित होता है?
बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को हीटवेव में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इनमें लू लगने का खतरा ज्यादा होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 14:15 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Apr 27, 2026 14:15 IST
Modified By : Akanksha TiwariApr 27, 2026 14:15 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma