गर्मियों में अक्सर लोगों को लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर का गर्मी और लू से बचाव करने के लिए लोगों को पानी से भरपूर फूड्स और शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है खस और चंदन का शरबत। इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें गर्मियों में खस और चंदन का शरबत पीने के फायदों के बारे में।
खस और चंदन के शरबत के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर खस और चंदन दोनों की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा, खस में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण, विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं, चंदन में अच्छी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-सेप्टिक के गुण, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में गर्मियों में इनके शरबत का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने और गर्मी से बचाव करने में कई लाभ मिलते हैं।
शरीर को ठंडक दे
खस और चंदन की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके शरबत का सेवन करने से शरीर की गर्मी से बचाव करने, तापमान को नियंत्रित करने और लू के खतरे से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हम रोजाना चेहरे पर चंदन लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें और फिर ट्राई करें ये नुस्खा
शरीर को हाइड्रेट करे
गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खस और चंदन के शरबत का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने, शरीर की गर्मी को कम करने और डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे
खस और चंदन के शरबत में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
पाचन में सुधार करे
खस और चंदन के शरबत की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्मी के कारण होने वाली पाचन से जुड़ी जलन, एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और पेट की गर्मी जैसी समस्याओं से राहत देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है।
इसे भी पढ़ें: Summer Drink: गर्मियों में खस का शरबत पीने से मिलते हैं ये 10 फायदे, डायटीशियन से जानें रेसिपी
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
खस और चंदन के शरबत में आयरन और विटामिन्स होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
इस शरबत का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे गर्मी के कारण होने वाले रैशेज, त्वचा की जलन, एलर्जी और पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं खस और चंदन का शरबत?
इसके लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच खाने वाला चंदन पाउडर भिगोकर छान लें। अब 2 कप में स्वादानुसार चीनी को मिला लें। अब इसमें चंदन का पानी और 2 चम्मच खस का एसेंस मिलाएं। अब इसमें बर्फ डालकर और ठंडा पानी मिलाकर पिएं।
सावधानियां
खस और चंदन के शरबत का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ध्यान रहे, इस शरबत में अधिक चीनी का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने या ब्लड शुगर जैसी किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
खस और चंदन के शरबत में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने, शरीर को ठंडक देने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
खस के क्या फायदे हैं?
खस का शरबत शरीर को ठंडक देने के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को ठंडक देने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।चेहरे पर चंदन का पाउडर लगाने से क्या होता है?
चेहरे पर चंदन को लगाने से मुंहासों को कम करने, दाग-धब्बों को हटाने, त्वचा को ठंडक देने और टैनिंग को दूर करने में मदद मिलती है। यह स्किन के लिए फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 13, 2026 12:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 13, 2026 12:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta