तेज धूप या गर्मी में रहने के कारण और डिहाइड्रेशन से अक्सर लोगों को इस मौसम में लू लगने का खतरा रहता है। लू लगने पर तेज बुखार जैसा महसूस होता है। लू में उल्टी, सिर दर्द, चक्कर, थकान, दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। गर्मियों में पिया जाने वाला आम पन्ना शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है। आम पन्ना, कच्चे आम से तैयार होता है जिसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और इसे पीकर थकान एवं कमजोरी भी दूर होती है, लेकिन क्या यह लू से बचाव करता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
शरीर को ठंडक देता है आम पन्ना

आम पन्ना कच्चे आम से तैयार किया जाता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट करता है। आम पन्ना में सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जिससे गर्मियों में थकान से बचाव होता है। साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो गर्म लू से बचाव संभव है, लेकिन सीधे तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि आम पन्ना हीट स्ट्रोक या लू से बचाव करता है। आम पन्ना में जीरा, काला नमक और मिंट भी होता है जिससे शरीर, तो ठंडा रहता ही है साथ ही पाचन भी सुधरता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
ठेलोंं पर आम पन्ना पीकर बिगड़ सकती है तबीयत
- अगर आप भी सड़कों पर बिकने वाला आम पन्ना पीते हैं, तो सावधान हो जाएं। इससे तबीयत बिगड़ सकती है।
- दूषित पानी और बर्फ के इस्तेमाल से डायरिया और पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
- हाइजीन की कमी से पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और कूल रखने के लिए पिएं ये 5 ट्रेडिशनल ड्रिंक्स, जानें बनाने के तरीके और फायदे
लू से बचने के लिए क्या करें?
- धूप के दौरान बाहर न जाएं।
- अगर किसी काम से बाहर निकलना पड़े, तो छाता, मुंह को कवर करने के लिए कपड़ा साथ रखें।
- पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पन्ना जैसी हेल्दी ड्रिंक्स का घर पर सेवन करें।
- हल्का भोजन करें। ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने से बचें।
- गर्मियों में रोज नहाएं और शरीर को ठंंडा रखने का प्रयास करें।
निष्कर्ष:
आम पन्ना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, लेकिन यह लू से नहीं बचाता। हालांकि इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। लू से बचने के लिए हाइड्रेशन जरूरी है पर सीधे तौर पर लू का इलाज आम पन्ना का सेवन नहीं हो सकता।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 29, 2026 20:28 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Apr 29, 2026 20:28 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh