गर्मियों का मौसम बच्चों के लिए कई तरह की स्वास्थ्य चुनौतियां लेकर आता है, खासकर जब बात पेट की गर्मी, अपच और उल्टी-दस्त जैसी परेशानियों की हो। बच्चों का पाचन तंत्र नाजुक होता है, और तेज गर्मी में यह आसानी से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सिर्फ पानी पिलाना काफी नहीं होता, बल्कि ऐसे प्राकृतिक और पोषण से भरपूर फूड्स का सेवन भी जरूरी हो जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं और डाइजेशन को बेहतर बनाए रखें। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 7 फूड्स के बारे में जो गर्मियों में बच्चों के पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं। लेकिन उससे पहले एक जरूरी बात, बच्चे अक्सर स्वाद के पीछे भागते हैं, इसलिए ऐसे फूड्स को उनकी डेली डाइट में इस तरह शामिल करें कि वह न केवल उन्हें स्वादिष्ट लगें बल्कि शरीर को भी राहत दें। चाहे बात बेल शरबत की हो, सौंफ पानी की या दही की, ऐसे देसी और कूलिंग तत्व बच्चों की सेहत को भी बढ़ावा देते हैं। अब जानते हैं वो 7 सुपर-कूल फूड्स कौन से हैं, जो बच्चों को ठंडक देंगे और पेट की जलन से राहत दिलाएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. बच्चे को सौंफ का पानी पिलाएं- Fennel Water Benefits
सौंफ में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो गर्मियों में पेट की गर्मी को कम करने के लिए असरदार है। बच्चों को रातभर भीगी सौंफ का पानी सुबह छानकर दिया जा सकता है। इससे पेट साफ रहता है और पेट में गैस, अपच जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में करें ये 5 बदलाव, गर्मी से मिलेगी राहत
टॉप स्टोरीज़
2. बच्चे को तरबूज खिलाएं- Watermelon Benefits
तरबूज न केवल मीठा और स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह बच्चों को गर्मी से राहत देता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को ठंडा और फ्रेश रखते हैं। तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है।
3. बच्चे को बेल का शरबत पिलाएं- Bael Sherbet Benefits
बेल फाइबर से भरपूर और ठंडा फल है। इसका शरबत बच्चों को न केवल हाइड्रेट रखता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। यह दस्त और पेट की गर्मी में भी फायदेमंद होता है।
4. बच्चे को ठंडी छाछ पिलाएं- Chilled Buttermilk Benefits
छाछ प्रोबायोटिक होती है और बच्चों के पेट को ठंडा रखने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसमें काला नमक और पुदीना मिलाकर दिया जाए, तो डाइजेशन और भी अच्छा रहता है।
5. बच्चे को दही खिलाएं- Curd Benefits
बच्चों की डाइट में दही को शामिल करने से उनके पेट को ठंडक के साथ-साथ पेट की समस्याओं से निजात और ताजगी मिलती है। यह प्रोबायोटिक भी होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है।
6. बच्चे को खीरा खिलाएं- Cucumber Benefits
खीरे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और बच्चों को हाइड्रेट बनाए रखता है। इसे सलाद या स्नैक के रूप में दें। खीरे का सेवन करने से डिहाइड्रेशन के लक्षण भी दूर होते हैं।
7. बच्चे को स्ट्रॉबेरी खिलाएं- Strawberry Benefits
स्ट्रॉबेरी, विटामिन-सी और पानी से भरपूर होती है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखती है और बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाती है।
गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना आसान हो सकता है अगर हम उनके खाने में पोषक तत्चों से भरपूर चीजें शामिल करें। ऊपर बताए गए ये 7 फूड्स न केवल पेट को ठंडक देंगे, बल्कि बच्चों की इम्यूनिटी और एनर्जी भी बनाए रखेंगे।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
गर्मी के मौसम में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?
गर्मी में बच्चों को हल्के, ठंडक देने वाले और पानी से भरपूर फूड्स जैसे खीरा, तरबूज, दही, नारियल पानी, बेल शरबत, नींबू पानी और मौसमी फल देना चाहिए।पेट को ठंडा रखने के लिए कौन सा फल खाएं?
पेट को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, खरबूजा, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और नारियल जैसे फल फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।बच्चों के पेट में गर्मी हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पेट में गर्मी होने पर बच्चों को ठंडी चीजें जैसे सौंफ पानी, बेल शरबत, दही, छाछ और नारियल पानी दें। मसालेदार व तली-भुनी चीजों से दूर रखें और भरपूर पानी पिलाएं।