Expert

गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर रहेगा ठंडा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Jaljeera Benefits: गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर ठंडा और फ्रेश रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर रहेगा ठंडा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Jaljeera Benefits In Hindi: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, छाछ और शर्बत के साथ ही जलजीरा भी गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है। जलजीरा को नींबू, धनिया, जीरा, पुदीना और अन्य मसालों का उपयोग करके बनाया जाता है। यह पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। यह पेट को ठंडा तो रखता ही है, साथ ही पाचन को भी बेहतर बनाता है। गर्मियों में जलजीरा पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है और लू से भी बचाव होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में भी मददगार है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए, डाइटिशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं गर्मियों में जलजीरा पीने के फायदों के बारे में -

गर्मियों में जलजीरा पीने के फायदे - Jaljeera Benefits In Summer In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। रोजाना एक गिलास जलजीरा पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखे

गर्मियों के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं सबसे अधिक परेशान करती हैं। ऐसे में जलजीरा का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

Jaljeera-Benefits-In-Summer

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं गन्ने का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन और लू से बचाए

गर्मियों में पसीना अधिक निकलने की वजह से अक्सर डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप जलजीरा का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में भी मदद करता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी समर डाइट में जलजीरा जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए इसे पीने से मोटापा नहीं बढ़ता है। साथ ही, यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

बॉडी को डिटॉक्स करे 

जलजीरा बनाने के लिए जीरा, पुदीना धनिया और काला नमक जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी तत्व शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नियमित रूप से जलजीरा का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं खरबूजे का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मूंगफली खानी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version