
Should You Eat Peanuts in High Cholesterol: असंतुलित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी आपके खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। निष्क्रिय जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रमुख कारण माना जाता है। बहुत ज्यादा अनहेल्दी फैट वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। निष्क्रिय जीवनशैली के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल इकट्ठा होने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में मरीजों को मूंगफली खानी चाहिए या नहीं और इसके फायदे व नुकसान के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली खानी चाहिए या नहीं?- Are Peanuts Good or Bad For Cholesterol in Hindi
मूंगफली का सेवन वैसे तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में शरीर के लिए फायदेमंद प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्ब्स समेत कई पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा की आपूर्ति के लिए लोग मूंगफली और इससे बनी अन्य चीजों का सेवन करते हैं। बॉडी बिल्डिंग और जिम जाने वाले लोग पीनट बटर का भी सेवन करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आपके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं बल्कि इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं के खतरे को कम करने में भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कुछ लोग मूंगफली का सेवन न करने की सलाह देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मूंगफली में मौजूद कार्ब्स और प्रोटीन का सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है, लेकिन ऐया बिल्कुल भी नहीं है। संतुलित मात्रा में मूंगफली खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इसमें मौजूद विटामिन ई, प्रोटीन, कार्ब्स, कॉपर, फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि मूंगफली में हाई मोनोसैचुरेटेड फैट होते हैं, इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। मूंगफली खाने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदा मिलता है। इसका सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हाई फैट और बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा नॉनवेज का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे फूड्स जिनमें बैड फैट ज्यादा पाए जाते हैं, उनका सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के रोजाना व्यायाम और योग का अभ्यास करने से भी फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version