बेकिंग सोडा एक सफेद, बारीक पाउडर होता है, जिसका रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट (Sodium Bicarbonate) है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से खाना बनाने और बेकिंग में किया जाता है। त्वचा का निखार बढ़ाने, बालों को मुलायम बनाने, एसिडिटी दूर करने, दांतों का पीलापन दूर करने और अंडरआर्म्स की दुर्गंध दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जबकि बेकिंग सोडा एक अल्कलाइन पदार्थ है। घरेलू नुस्खों में इस प्रतिक्रिया को देखकर लोगों ने इसे सफाई, दुर्गंध कम करने, दांतों और त्वचा की देखभाल जैसे कई कामों में इस्तेमाल करना शुरू किया। आइए जानते हैं बेकिंग सोडा और नींबू से दूर होने वाली 5 समस्याओं के बारे में जिनका संबंध सेहत के साथ है। बेहतर जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. निखार का फॉर्मूला बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा, नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। शहद को नमी के लिए इस पैक में मिलाया जाता है। इस पेस्ट को 5 से 7 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक की मदद से ब्लैक हेड्स को कम करने में मदद मिलती है और त्वचा से अतिरिक्त तेल भी हट जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी से निखार आता है और बेकिंग सोडा की मदद से त्वचा के डेड सेल्स हट जाते हैं। अगर सेंसिटिव स्किन है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस पैक को लगाएं।
साल 2024 में Journal Of Integrative Dermatology में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, 10 g/L बेकिंग सोडा घोल ने लैब में उगाए गए करीब 80% फंगस की ग्रोथ को रोक दिया। हालांकि, यह एक इन-विट्रो अध्ययन था इसलिए यह कहा जा सकता है कि कुछ हद तक बेकिंग सोडा कम मात्रा में त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा पर बेकिंग सोडा और नींबू लगाने के दौरान सावधानियां
- बेकिंग सोडा का पीएच लेवल ज्यादा होता है इसलिए इसे सीधे चेहरे पर न लगाएं। पहले हाथ या पैर के किसी हिस्से में पैच टेस्ट करके चेक करें।
- त्वचा पर कट, घाव, रैश, मुंहासे हैं या शेविंग की है, तो बेकिंग सोडा न लगाएं। इससे जलन बढ़ सकती है।
- आंखों और होंठों के आस-पास बेकिंग सोडा न लगाएं।
- इसे रोजाना इस्तेमाल न करें। बार-बार लगाने से त्वचा का नेचुरल बैरियर प्रभावित हो सकता है और स्किन ड्राईनेस बढ़ सकती है।
2. बालों का प्राकृतिक कंडीशनर
बेकिंग सोडा और नींबू का रस बालों पर लगाने से यह प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। नींबू से बालों में चमक बढ़ती है और बेकिंग सोडा स्कैल्प पर जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- 6 समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है मीठा सोडा
3. पीले दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का सुरक्षित उपयोग
baking-soda-and-lemon-for-yellow-teeth
अगर आप भी अपने दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें। आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से धीरे-धीरे दांत साफ करें और कुल्ला कर लें। इस उपाय का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें। बेकिंग सोडा और नींबू का एसिड, दांतों का पीलापन कम करने में मदद कर सकता है।
साल 2017 में The Journal Of The American Dental Association (JADA) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, बेकिंग सोडा, दांतों के दाग हटाने और उन्हें सफेद करने में असरदार पाया गया। कई क्लीनिकल स्टडीज में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल उन टूथपेस्ट की तुलना में बेहतर रहा जिनमें बेकिंग सोडा मौजूद नहीं था।
4. पेट में एसिडिटी से राहत
बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन अल्कलाइन होता है। इससे एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। यह पेट के अतिरिक्त एसिड को कुछ हद तक न्यूट्रलाइज कर सकता है, जिससे सीने में जलन और एडिसिटी से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- गुनगुना पानी vs नींबू पानी: सुबह खाली पेट वजन घटाने के लिए क्या पीना चाहिए?
5. अंडरआर्म्स की दुर्गंध से छुटकारा
बेकिंग सोडा त्वचा में बदबू फैलाने वाले यौगिकों को न्यूट्रलाइज करने में मदद कर सकता है। वहीं नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और इसकी खुशबू कुछ समय के लिए दुर्गंध को कम महसूस करा सकती है। हालांकि, नींबू को सीधे त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है इसलिए इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए और त्वचा पर लगाने से पहले पानी में मिक्स करना चाहिए।
क्या बेकिंग सोडा का ज्यादा उपयोग नुकसानदायक हो सकता है?
- हां, ज्यादा मात्रा में बेकिंग सोडा नहीं लेना चाहिए, वरना उल्टी, मतली हो सकती है।
- जिन मरीजों को किडनी की समस्या है वे बेकिंग सोडा का सेवन न करें। बेकिंग सोडा को ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट और एसिड-बेस संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है, जिसका असर किडनी पर पड़ सकता है।
- बेकिंग सोडा कुछ दवाओं के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को इसे औषधि की तरह इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कई घरेलू उपायों में किया जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बगैर इसका सेवन या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, खासकर अगर आप क्रोनिक बीमारी के मरीज हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
निष्कर्ष:
बेकिंग सोडा और नींबू के मिश्रण से चेहरे पर निखार आता है, डेड स्किन सेल्स को त्वचा की गंदगी को आसानी से कम करने में मदद मिलती है। बेकिंग सोडा और नींबू का रस, बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। इसी तरह बेकिंग पाउडर और नींबू की मदद से दांतों का पीलापन कम करने में मदद मिल सकती है। इस मिश्रण से पेट की एसिडिटी भी होती है और अंडरआर्म्स की दुर्गंध भी दूर होती है। बेकिंग सोडा और नींबू का सेवन या इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में करने से उल्टी, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए। किडनी और हाई बीपी के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जो लोग नियमित दवाएं ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए।
image credit: magnific
FAQ
क्या बेकिंग सोडा और नींबू रोज पीना सुरक्षित है?
नहीं, रोजाना इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती। खासकर हाई बीपी, किडनी या हार्ट के मरीजों को इससे बचना चाहिए।क्या बेकिंग सोडा और नींबू पीने से वजन कम होता है?
इस मिश्रण से वजन कम होने का मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। वजन घटाने के लिए संतुलित डाइट और शारीरिक गतिविधि जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 05, 2026 19:41 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
