Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

इन 6 समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है मीठा सोडा

मीठे सोडा भारतीय रसोई में मिलने वाला एक आम इनग्रेडिएंट है। इसका प्रयोग बहुत सी चीजों में किया जाता है जैसे ब्रेड, केक आदि। आज हम जानेंगे कि इसका सेवन करने से क्या क्या लाभ मिल सकते हैं।

Baking Soda Health benefits in Hindi: मीठे सोडे को सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। इसे बहुत सी बेकिंग डिश को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा का ज्यादा प्रयोग करने से नुकसान होने के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्या इसे खाने से कोई लाभ भी मिल सकता है?  वैसे तो बेकिंग सोडा के खाने के अलावा भी बहुत से प्रयोग होते हैं। घरों में इसका प्रयोग अक्सर खाने-पीने की चीजों में ही किया जाता है। अच्छी बात तो यह है कि इसका प्रयोग करने से बहुत सारे लाभ भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं बेकिंग सोडा के प्रयोग के लाभों के बारे में।

1. एसिड रिफ्लिक्स को ठीक करने में सहायक

जब हमारे पेट के ऊपर वाले हिस्से में जलन होती है, तो यह हमारे गले से लेकर छाती तक फैल सकती है। इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। मीठा सोडा पेट के एसिड रिफ्लक्स को खत्म करने में मदद करता है। एक गिलास ठंडे पानी में एक चम्मच मीठा सोडा मिलाकर धीरे-धीरे पीने से एसिड रिफ्लक्स खत्म हो जाता है। लेकिन इसका लगातार उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका लगातार उपयोग करने से यह हार्ट की समस्या का कारण बन सकता है।

2. घाव ठीक करने में मददगार

मीठा सोडा घाव को ठीक करने में मदद करता है। ये घाव मुंह के अंदर बन सकते हैं। ये घाव होंठों या मुंह के बाहरी भाग में न हो कर अंदर की ओर होते हैं। बेकिंग सोडा इन घाव से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्दन का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल

baking soda

3. खुजली वाली त्वचा से छुटकारा

जब हमें कोई मच्छर या मधुमक्खी काट लेती है, तो त्वचा के दर्द को कम करने के लिए मीठे सोडे के पानी से नहाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मीठा सोडा सनबर्न से होने वाली खाज खुजली को कम करने में भी मदद कर सकता है। जिस जगह पर खुजली हो रही है, उस जगह पर मीठे सोडे से बने पेस्ट का उपयोग करना चाहिए।

4. व्यायाम करने में सुधार

बेकिंग सोड़ा लंबे समय तक व्यायाम करने में मदद करता है। ज्यादा देर तक व्यायाम करने पर हमारी मसल्स थक जाती है, जिनसे इनमें लैक्टिक एसिड जमा हो जाता है। लैक्टिक एसिड जमा होने के कारण थकान महसूस होती है। दरअसल, लैक्टिक एसिड हमारी कोशिका के पीएच लेवल को कम कर देता है। मीठा सोडा अपने उच्च पीएच लेवल के कारण थकावट को दूर करने में मदद करता है। अधिक समय तक व्यायाम करने की शक्ति प्रदान करता है।

5. कैंसर उपचारों में सुधार करे 

कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी के साथ किया जाता है। यह कैंसर की सेल्स को धीमा करने में मदद करता है। मीठा सोडा कैंसर के सेल्स का कम पीएच बना देता है, जिससे कीमोथेरेपी की दवा अच्छी तरह से काम करती है। 

इसे भी पढ़ें- धूप की वजह से काली हो गई है गर्दन, तो इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा

6. क्रोनिक किडनी डिजीज को धीमा करे 

किडनी हमारे शरीर में बहुत महत्त्वपूर्ण अंग है, क्योंकि यह हमारे ब्लड से गंदगी और पानी को बाहर निकालने में मदद करती है। जिनको क्रोनिक किडनी रोग होता है, वो लोग धीरे-धीरे अपनी किडनी खो देते हैं। लेकिन एक शोध में सामने आ चुका है कि जो लोग मीठा सोडे का उपयोग करते हैं, उनके गुर्दे के कार्य करने की शक्ति बढ़ सकती है। लेकिन अगर किडनी से जुड़ा कोई रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही बेकिंग सोडा का उपयोग करना चाहिए।

मीठा सोडा खाने के अलावा भी अन्य कामों के लिए जैसे माउथ वॉश बनाने के लिए और साफ-सफाई के कामों के लिए प्रयोग किया जाता है। इसको सही मात्रा में प्रयोग करना काफी जरूरी होता है।

Read Next

हाथ की कलाई को कैसे मोटा करें? जानें 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2022 10:30 IST

    Published By : Monika Agarwal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content