अल्कोहल पीने के बाद हैंगओवर हो गया है, तो उसे कम करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इसमें अंगूर, लोध्र, गुलाब की पत्तियां, चंदन, सारिवा या अनंतमूल, अगरु जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, लौंग का काढ़ा, धनिया, गुलाब की पत्तियां, छोटी इलायची, नींबू और टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इससे भी हैंगओवर के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए इन घरेलू उपायों को विस्तार से समझते हैं कि और जानते हैं कि हैंगओवर के दौरान डाइट और अन्य किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? बेहतर जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
हैंगओवर के लक्षण: सिरदर्द और मतली क्यों होती है?
alcohol-hangover
शराब पीने से स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है, जिससे थकान और सिरदर्द हो सकता है। अल्कोहल पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकती है और पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकती है जिससे मतली महसूस हो सकती है।
शराब का हैंगओवर उतारने के 5 असरदार घरेलू उपाय
Mayo Clinic के मुताबिक,
हैंगओवर होने पर पानी या फलों का जूस थोड़ा-थोड़ा करके पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हैंगओवर ठीक करने के लिए दोबारा शराब पीने की गलती न करें। इससे आपकी हालत और खराब हो सकती है। इसके अलावा कुछ खाएं। टोस्ट और क्रैकर्स जैसे हल्के खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर बढ़ाने और पेट को शांत करने में मदद कर सकते हैं।
1. हैंगओवर उतारने में मदद करता है आयुर्वेदिक काढ़ा
आयुर्वेद में शराब पीने के बाद होने वाले हैंगओवर को उतारने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े की मदद ली जाती है। इस काढ़े में कई तरह की जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं जैसे द्राक्षा (अंगूर), लोध्र (Lodhra), गुलाब की पत्तियां, चंदन, सारिवा या अनंतमूल, अगरु जैसी जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं। आयुर्वेद में द्राक्षा यानी अंगूर को आमतौर पर मधुर रस, शीतवीर्य और शरीर को पोषण देने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है। इस काढ़े में मौजूद सभी चीजों की तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर की गर्मी कम होती है।
आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका
- द्राक्षा (अंगूर), लोध्र (Lodhra), गुलाब की पत्तियां, चंदन, सारिवा या अनंतमूल, अगरु को रातभर के लिए भिगोकर रखें।
- सुबह पानी को उबाल लें और छानकर पिएं।
2. धनिया
धनिया का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए किया जाता है। अल्कोहल का सेवन करकेगों कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना, मतली या अपच जैसी समस्याएं होती हैं। धनिया इन पाचन संबंधित लक्षणों में कुछ राहत दे सकता है।
साल 2019 में Current Research In Food Science में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि एंटीऑक्सीडेंट क्षमता और अल्कोहल के बीच हल्का संबंध देखा गया। हालांकि, स्टडी में बताया गया कि सिर्फ किसी खाद्य पदार्थ में एंटीऑक्सीडेंट होने का मतलब यह नहीं है कि वह हैंगओवर दूर कर देगा, यह केवल लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है।
3. लौंग का काढ़ा
ayurvedic-kadha-for-hangover
लौंग में यूजेनॉल जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण देखे गए हैं। इसी वजह से लौंग का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन संबंधित समस्याओं में किया जाता रहा है। अल्कोहल के बाद होने वाली मतली, पेट की असहजता या मुंह का खराब स्वाद जैसी समस्याओं में लौंग का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है।
साल 2018 में Journal Of Medicinal Food में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, अल्कोहल का सेवन करने के बाद लौंग खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और CRP व IL-6 जैसे इंफ्लेमेशन मार्कर्स में कमी देखी गई। स्टडी के मुताबिक, लौंग की कलियों के अर्क ने शराब के बाद होने वाले हैंगओवर की गंभीरता को कम करने में मदद की।
काढ़ा बनाने का तरीका
- लौंग का काढ़ा बनाने के लिए 5 से 6 लौंग को पानी के साथ उबालें।
- इसमें नींबू का रस और दालचीनी भी मिला सकते हैं।
- जब पानी आधा हो जाए, तो उसमें हल्का शहद मिलाकर पी सकते हैं।
4. गुलाब की पत्तियां और छोटी इलायची
गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में शरीर को ठंडक देने और पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, शराब पीने के बाद होने वाली गैस, पेट फूलने, अपच जैसी समस्याओं में इलायची कुछ हद तक राहत दे सकती है।
5. नींबू और टमाटर
हैंगओवर के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे सिरदर्द, कमजोरी और मुंह में ड्राईनेस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नींबू पानी पीने से शरीर को तरल पदार्थ मिलते हैं और नींबू में मौजूद विटामिन सी भी मिलता है। इसका खट्टा स्वाद मतली या मुंह के खराब स्वाद में कुछ हद तक राहत दे सकता है।
हैंगओवर में किन गलतियों से बचना चाहिए?
एनर्जी ड्रिंक या कैफीन लेना
एनर्जी ड्रिंक या कैफीन में मौजूद शुगर और अन्य तत्व हैंगओवर का इलाज नहीं करते और कुछ लोगों में धड़कन या बेचैनी बढ़ा सकते हैं।
आराम को नजरअंदाज न करें
हैंगओवर के बाद आराम और नींद को नजरअंदाज न करें। शरीर को रिकवरी के लिए समय चाहिए। पर्याप्त आराम हैंगओवर से उबरने में मदद करता है।
गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज न करें
हैंगओवर के गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लगातार उल्टी, बेहोशी, भ्रम, दौरे या सांस लेने में परेशानी हो, तो इसे सामान्य हैंगओवर मानकर घर पर न रहें।
हैंगओवर में क्या खाएं और क्या पिएं?
- हैंगओवर में सबसे पहले तरल पदार्थ और आराम पर ध्यान देना चाहिए।
- पानी को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहें।
- नारियल पानी भी तरल और कुछ इलेक्ट्रोलाइट्स देता है इसलिए इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- खाने में पेट पर हल्के विकल्प जैसे केला, टोस्ट, दलिया, खिचड़ी, दही या हल्का सूप लिए जा सकते हैं, खासकर अगर मतली हो।
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। इस लेख में बताए घरेलू उपायों का असर सीमित हो सकता है इसलिए डॉक्टर की सलाह के बगैर इनका उपयोग नहीं करना चाहिए खासकर अगर आप किसी क्रोनिक बीमारी के मरीज हैं। हैंगओवर होने पर डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह और उचित कदम उठाकर इलाज करें।
निष्कर्ष:
शराब पीने के बाद अक्सर लोगों को हैंगओवर हो जाता है। इसे उतारने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। अंगूर, लोध्र, गुलाब की पत्तियां, चंदन, सारिवा या अनंतमूल, अगरु जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करके काढ़ा बनाया जा सकता है। इसके अलावा, लौंग का काढ़ा, धनिया, गुलाब की पत्तियां, छोटी इलायची, नींबू और टमाटर का सेवन भी किया जा सकता है। शराब पीने के बाद गंभीर लक्षण जैसे उल्टी, तेज सिरदर्द, बेहोशी को नजरअंदाज न करें। आराम को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही, एनर्जी ड्रिंक या कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। हैंगओवर होने पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी का सेवन करते रहें। इसके अलावा नारियल पानी भी पी सकते हैं। खाने में केला, टोस्ट, खिचड़ी, दही या हल्का सूप भी ले सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
हैंगओवर कितने समय तक रहता है?
ज्यादातर मामलों में हैंगओवर के लक्षण लगभग एक दिन तक रहते हैं। कुछ लोगों में ये लक्षण ज्यादा समय के लिए भी रह सकते हैं।क्या पानी पीने से हैंगओवर ठीक हो जाता है?
पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। हालांकि, इससे हैंगओवर तुरंत ठीक नहीं होती, लेकिन पानी पीने से रिकवरी में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 05, 2026 16:30 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Oct 05, 2026 16:30 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
