सर्दियों में रोज पिएं तुलसी और अदरक का काढ़ा, सर्दी-जुकाम समेत इन 5 समस्याओं से मिलेगा आराम

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में ज्यादातर भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले कुछ नेचुरल चीजें सर्दी में भी आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में शामिल हैं तुलसी और अदरक का काढ़ा। आयुर्वेद में तुलसी और अदरक दोनों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि अदरक में मौजूद जिंजरोल शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं?
सर्दियों में तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सर्दियों में तुलसी और अदरक से बना गर्म काढ़ा पीने से गले को आराम मिल सकता है और ठंड के मौसम में होने वाली कुछ समस्याओं से राहत भी मिल सकती है।
1. सर्दी-जुकाम से राहत
सर्दियों में तापमान गिरने के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या भी बढ़ जाती है। नाक बहना, छींक आना और नाक बंद होना जैसी समस्याएं आपके कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में तुलसी और अदरक का गर्म काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। तुलसी और अदरक के गुण नाक में होने वाली असुविधा को कम करने और सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से फेफड़ों को रखना है सुरक्षित? आज से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक काढ़ा
2. खांसी और गले की खराश में फायदेमंद
ठंडी हवा और मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को गले में खराश, जलन और सूखी खांसी की समस्या होने लगती है। तुलसी और अदरक का गर्म काढ़ा गले को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। अदरक में मौजूद जिंजरोल और अन्य एक्टिव तत्व सूजन को कम कर सकते हैं। वहीं, इसकी गर्माहट गले को नम रखने और खराश को कम करने में सहायक होता है।
3. पाचन से जुड़ी समस्याओं में मददगार
सर्दियों में कई बार खान-पान में बदलाव करने और शारीरिक गतिविधियां कम करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में अदरक और तुलसी का काढ़ा पीने से पेट में भारीपन की समस्या को कम करने में मदद किया जा सकता है। हालांकि, इसे पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
Tulsi-and-Ginger-Kadha-Benefits
साल 2022 में The American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अदरक में जिंजरोल, शोगाओल और जिंजरोन जैसे बायोएक्टिव होते हैं, जिनमें सूजन-रोधी, एंटीऑक्सीडेंट और उल्टी रोकने वाले गुण पाए जाते हैं।
4. शरीर की सूजन और दर्द से आराम
सर्दियों में ठंड के कारण कई लोगों को मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न या दर्द महसूस होता है। खासतौर पर बुजुर्गों और शारीरिक रूप से कम एक्टिव लोगों को यह परेशानी ज्यादा हो सकती है। इस स्थिति में तुलसी और अदरक का काढ़ा फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है और शरीर में होने वाली सूजन व दर्द को कम कर सकता है।
5. तनाव कम करने में फायदेमंद
सर्दियों में ठंड, कम धूप और रोजमर्रा में बदलाव के कारण कुछ लोगों को सुस्ती और थकान महसूस होती है। ऐसे में गर्म तुलसी और अदरक का काढ़ा पीना शरीर और मन को सुकून दे सकता है। तुलसी में तनाव कम करने वाले गुण होते हैं। वहीं, अदरक की हल्की तीखी खुशबू और गर्म ड्रिंक का सेवन आपको तरोताजा महसूस करा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बुखार में भी पी सकते हैं आप नीम गिलोय काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे
तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाने का तरीका
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है। इसे तैयार करने के लिए आपको-
सामग्री
- तुलसी की ताजी पत्तियां- 8-10
- अदरक- एक इंच का टुकड़ा
- पानी- 2 कप
- शहद- आधा चम्मच (वैकल्पिक)
- काली मिर्च के दाने- 2-3
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी डालकर गर्म कर लें।
- अब इसमें धुली हुई तुलसी की पत्तियां औऱ कुटा हुआ अदरक डालें।
- आप चाहें तो इसमें काली मिर्च भी मिला सकते हैं।
- अब इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबलने दें।
- जब पानी थोड़ा कम हो जाए, तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।
- काढ़े को छानकर कप में निकाल लें और हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाकर पिएं।
काढ़ा पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि तुलसी और अदरक का काढ़ा अपने नेचुरल गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। बहुत ज्यादा अदरक लेने से कुछ लोगों को एसिडिटी, सीने में जलन या पेट में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं, प्रेग्नेंट हैं या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस काढ़े के नियमित सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
निष्कर्ष
सर्दियों में तुलसी और अदरक का काढ़ा एक हेल्दी और फायदेमंद गर्म ड्रिंक हो सकता है। यह काढ़ा गले की खराश, खांसी और पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे किसी भी बीमारी का पक्का इलाज नहीं समझना चाहिए। अगर सर्दी-जुकाम की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तेज बुखार आए या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
क्या अदरक की तासीर गर्म होती है या ठंडी?
आयुर्वेद के अनुसार, अदरक की तासीर गर्म होती है। इस कारण सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिल सकती है।तुलसी का काढ़ा कब पीना चाहिए?
तुलसी का काढ़ा सुबह खाली पेट या शाम को हल्के भोजन के साथ पीना सबसे अच्छा माना जाता है। आमतौर पर दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 21, 2026 21:57 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Nov 21, 2026 21:57 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma