सर्दियों में रोजाना अदरक खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे, डॉक्टर से जानें किन्हें करना चाहिए परहेज?

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने खान-पान में बदलाव करने लगते हैं। इस मौसम में कई लोग ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जो शरीर को गर्म रखने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है अदरक। इसको लोग कई तरीकों से डाइट में शामिल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आइए इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें।
सर्दियों में रोज अदरक खाने के 7 फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में अदरक को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे कफ और वात को बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है। सर्दियों में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
1. शरीर को गर्म रखे
जब खून के अंदर कफ की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमको ठंड महसूस होती है। ऐसे में अदरक को खाने से यह कफ को हटा देता है और शरीर को गर्म रखता है। बता दें, अदरक की तासीर गर्म होती है, साथ ही यह कफ और वात शामक होती है, थोड़ी पित्तवर्धक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: अदरक दूर करता है पेट की ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा है सुरक्षित?
2. सर्दी-जुकाम से राहत दे
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और गले की परेशानी से राहत देने में मदद मिलती है।
benefits of eating ginger in winter and who should avoid
3. भूख को बढ़ाने में सहायक
अदरक में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ ही यह भूख को बढ़ावा देती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की भूख किसी कारण से कम हो गई है, तो इसका सेवन करने से भूख को बढ़ावा मिलता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
4. खाना पचाने में सहायक
कई बार लोग जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है, जिसके कारण व्यक्ति को पेट में भारीपन महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में भी अदरक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे पेट में मौजूद पाचन एंजाइम्स को बढ़ावा देने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
5. मेटाबॉलिज्म और पाचन अग्नि को बेहतर करे
शरीर में खाने को एनर्जी को बदलने की प्रक्रिया को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। अदरक का सेवन करने से पाचन में सुधार करने और ओवरऑल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। अदरक खुद अग्निमांद्य (पाचन की अग्नि कम होना या भूख/पाचन कमजोर होना) या धातु अग्निमांद्य को ठीक करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: गैस में अदरक खाना कितना फायदेमंद? आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका
6. शरीर को डिटॉक्स करे
अदरक में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
7. वजन को नियंत्रित करे
अदरक का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, लेकिन वजन कम करने के लिए सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2020 में Nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अदरक शरीर में गर्माहट बढ़ाने, पाचन को बेहतर बनाने और सांस से जुड़ी परेशानियों या अस्थमा के लक्षणों में राहत देने में मदद कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद जिंजरोल और शोगिओल जैसे तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सूजन कम करके जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द में भी कुछ आराम दे सकता है। हालांकि कुछ लोगों में इससे पेट या सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
किन लोगों को अदरक खाने से बचना चाहिए?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं, जिन लोगों की प्रकृति पित्त प्रधान होती है, उन लोगों को अदरक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अदरक की तासीर गर्म मानी जाती है और अधिक सेवन से कुछ लोगों को सीने में जलन, एसिडिटी या पेट में परेशानी हो सकती है।
डॉ. श्रेय आगे कहते हैं, जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स या पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें भी अदरक की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अदरक हर व्यक्ति के लिए नुकसानदायक है या अल्सर होने पर इसे पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
फिर भी अल्सर या पेट की बीमारी से परेशान लोगों को अपनी स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, लेकिन ध्यान रहे, जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं या जिन्हें पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें भी नियमित रूप से अधिक मात्रा में अदरक खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
निष्कर्ष
सर्दियों में अदरक को सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह सर्दी-जुकाम के कुछ लक्षणों में राहत देने, पाचन को बेहतर बनाने और भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि, पित्त प्रकृति वाले लोगों और एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। ध्यान रहे कि अदरक कोई दवा नहीं है और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अदरक का सेवन कैसे करें?
अदरक को कच्चा चबाकर, अदरक की चाय, अदरक और शहद और सब्जियों में डालकर खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।ज्यादा अदरक खाने से क्या परेशानियां होती हैं?
जरूरत से ज्यादा अदरक का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, दस्त और गैस जैसी पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 16:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shrey Sharma