कई बार मौसम में बदलाव होने पर कई लोगों को गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। ऐसा कई बार कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है। ऐसे में गले की खराश, सर्दी-जुकाम और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाया जा सकता है। आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
मौसम बदलने पर जुकाम क्यों होता है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, मौसम बदलने के साथ अक्सर सांस से जुड़े इंफेक्शन, गले की खराश और नाक बंद होने की समस्या बढ़ जाती है। हालांकि, सर्दी-जुकाम वायरस के कारण होता है, न कि सिर्फ ठंडे मौसम की वजह से। मौसम में बदलाव के कारण घर के अंदर लोगों की भीड़, हवा के वेंटिलेशन और सांस संबंधी वायरस के संपर्क में आने की संभावना बढ़ सकती है।
बदलते मौसम में गले की खराश और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए क्या करें?
डॉ. अरविंद का कहना है, डेली रूटीन की हेल्दी आदतें अपनाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है और गले की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
1. हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं, खासकर-
- सार्वजनिक जगहों (पब्लिक प्लेस) से लौटने के बाद
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के बाद
- खांसने और छींकने के बाद
बिना धुले हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें, क्योंकि वायरस इन्हीं रास्तों से शरीर में घुस सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गले की खराश से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम
2. शरीर में पानी की कमी न होने दें (हाइड्रेटेड रहें)
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। गुनगुना पानी, सूप और अन्य लिक्विड गले में नमी बनाए रखने और जलन कम करने में मदद कर सकते हैं। गर्म ड्रिंक्स आराम तो दे सकती हैं, लेकिन ये वायरल इंफेक्शन को रोक नहीं सकते हैं। बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक से बचें, क्योंकि इनसे गले को नुकसान पहुंच सकता है।
habits to avoid sore throat and cold when the weather changes 1
3. घर के अंदर हवा का वेंटिलेशन बनाए रखें
जहां तक पॉसिबल हो, घर, ऑफिस और क्लासरूम जैसी जगहों पर हवा की वेंटिलेशन को अच्छे से मैनेज करने की कोशिश करें, खासकर वहां जहां कई लोग इकट्ठा होते हैं। सांस से जुड़े लक्षण वाले लोगों के करीब जाने से बचें।
भीड़-भाड़ वाली बंद जगहों पर या जहां इंफेक्शन का खतरा ज्यादा हो, वहां अच्छी तरह फिट होने वाला मास्क पहनें।
4. बैलेंस डाइट लें
अपने रोज के खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। इनसे ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
ध्यान रहे, कोई भी एक खास खाने या ड्रिंक सर्दी-जुकाम से बचाव की गारंटी नहीं दे सकता और बिना जरूरत के लिए गए विटामिन सप्लीमेंट बैलेंस डाइट का ऑप्शन नहीं हो सकते हैं।
5. पर्याप्त नींद लें और एक्सरसाइज करें
वयस्कों को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए। नियमित फिजिकल एक्टिविटी और सोने का एक फिक्स टाइम आपकी ओवरऑल हेल्थ और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार गले में खराश होने के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, न करें नजरअंदाज
6. गले में जलन पैदा करने वाली चीजों से बचें
सिगरेट का धुआं, वेपिंग एरोसोल, धूल और वायु प्रदूषण गले और सांस नली में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे लक्षण और बिगड़ सकते हैं। गुनगुने नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश में आराम मिल सकता है, हालांकि इससे सर्दी-जुकाम को रोका नहीं जा सकता है।
7. बताए गए वैक्सीनेशन के बारे में अपडेट रहें
इन्फ्लूएंजा और COVID-19 के वैक्सीनेशन इन खास इंफेक्शनों से बचाव में मदद करते हैं, हालांकि ये नॉर्मल सर्दी-जुकाम को पूरी तरह नहीं रोक सकते हैं।
क्या कहती है स्टडी?
Cleveland Clinic के अनुसार, मौसम में बदलाव के साथ बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, बैलेंस डाइट लें, एक्टिव रहें, फिजिकल एक्टिविटीज करें, पर्याप्त नींद लें, बाहर से घर जाने पर नहाएं या कपड़े बदलें, इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित जांच कराएं और वैक्सीनेशन का ध्यान रखें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. अरविंद बताते हैं, अगर गले में खराश के साथ सांस लेने या कुछ निगलने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लगातार बुखार, तेज दर्द या ऐसे लक्षण दिखें जो और बिगड़ते जा रहे हों, तो भी डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
असल बात यह है कि मौसम बदलने के दौरान श्वसन स्वास्थ्य (सांस से जुड़ी सेहत) को बेहतर बनाए रखने के लिए अच्छी साफ-सफाई, हवादार जगह, शरीर में पानी की सही मात्रा, पर्याप्त नींद और बैलेंस डाइट लेना बहुत मददगार होता है।
निष्कर्ष
मौसम में बदलाव के साथ गले की खराश, सर्दी-जुकाम और बीमारियों से बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें, शरीर को हाइड्रेटेड रखें, घर के अंदर वेंटिलेशन बनाए रखें, बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त नींद लें, नियमित एक्सरसाइज करें, गले में जलन पैदा करने वाली चीजों से बचें और वैक्सीनेशन के बारे में अपडेट रहें।
ध्यान रहे, हेल्दी लाइफस्टाइल के बाद भी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से समय रहते बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
गले की खराश को कैसे दूर करें?
गले की खराश से राहत के लिए नमक के पानी से गरारे करें, शहद और अदरक का सेवन करें, भाप लें और गर्म चीजें पिएं।गले में खराश के कारण क्या हैं?
गले में खराश की समस्या सर्दी, जुकाम, बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी, सूखी हवा, प्रदूषण, मांसपेशियों में खिंचाव और एसिड रिफ्लक्स की समस्या के कारण हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 20, 2026 18:33 IST
Modified By : Priyanka Sharma Oct 20, 2026 18:33 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
