Wed Oct 28, 2026 | 05:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

ठंड के मौसम में अंकुरित अनाज (Sprouts) क्यों कम खाने चाहिए? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में स्प्राउट्स कम खाने की सलाह पाचन संबंधी समस्याओं और बैक्टीरिया के खतरे के कारण दी जाती है। इन्हें कच्चा खाने के बजाय पकाकर और सावधानी से सेवन करना सेफ है।
ठंड के मौसम में अंकुरित अनाज (Sprouts) क्यों कम खाने चाहिए? डॉक्टर से जानेंठंड के मौसम में अंकुरित अनाज (Sprouts) क्यों कम खाने चाहिए? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में अक्सर लोगों को गर्म चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को गर्म करने और ठंड से बचाव करने में मदद मिलती है। इस दौरान ठंडी चीजों का सेवन करने से भी मना किया जाता है, साथ ही लोगों को स्प्राउट्स न खाने या कम खाने के लिए भी कहा जाता है, लेकिन ऐसा क्यों? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

सर्दियों में स्प्राउट्स कम क्यों खाने चाहिए?

डॉ. अरविंद के अनुसार, स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल और पौधों से मिलने वाला प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। हालांकि, ठंड के मौसम में कुछ लोगों को कच्चे स्प्राउट्स खाने के बाद पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिनका पाचन तंत्र सेंसिटिव होता है। स्प्राउट्स को पूरी तरह से खाने से बचने के बजाय, यह समझना जरूरी है कि इन्हें कैसे तैयार किया जाता है, ये पाचन पर कैसा असर डालते हैं और इन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे खाया जा सकता है।

ठंड के मौसम में कैसे बढ़ती है स्प्राउट्स से परेशानी?

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, कच्चे स्प्राउट्स के साथ एक समस्या यह है कि अंकुरण के लिए जरूरी गर्म और नमी वाला वातावरण हानिकारक बैक्टीरिया, जैसे साल्मोनेला (Salmonella) और ई. कोलाई (E. coli) को पनपने में मदद कर सकता है। अगर सीड दूषित हैं, तो अंकुरण के दौरान बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और सिर्फ धोने से ये पूरी तरह खत्म नहीं होते हैं। यह खतरा सालभर बना रहता है, न कि सिर्फ सर्दियों में।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानें सही तरीका

why do knees make a clicking or popping sound at a young age 01why do knees make a clicking or popping sound at a young age 01

पाचन से जुड़ी समस्याएं

डॉ. अरविंद बताते हैं, कुछ लोगों को स्प्राउट्स खाने के बाद ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस या पेट में बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसा इनमें मौजूद फाइबर और कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट के कारण हो सकता है, जो फर्मेंट (किण्वित) हो जाते हैं।

ठंड के मौसम में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं और शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहते हैं, जिससे कब्ज हो सकती है और पाचन से जुड़ी परेशानी ज्यादा महसूस हो सकती हैं। हालांकि, ऐसा कोई ठोस साइंटिफिक प्रूफ नहीं है कि ठंड के मौसम में स्प्राउट्स को पचाना अपने आप में बहुत मुश्किल हो जाता है।

सही तरीके से पकाकर खाना है जरूरी?

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, स्प्राउट्स का सुरक्षित रूप से खाने के लिए, इन्हें कच्चा खाने के बजाय अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए। यह सलाह खासकर बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए है।

स्प्राउट्स को स्टीम (भाप में पकाना) या उबालकर अच्छी तरह पकाने से फूडबॉर्न बीमारी (खाने से होने वाली बीमारी) का खतरा कम हो जाता है। इन्हें फ्रिज में रखना चाहिए और अगर इनमें से कोई अजीब गंध आए, ये चिपचिपे हो जाएं या खराब होने का कोई और संकेत दिखे, तो इन्हें फेंक देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 2 कारणों से महिलाएं खाएं अंकुरित मूंग, एक्सपर्ट से जानें खाने का बेस्ट तरीका

सही मात्रा में खाना है जरूरी?

डॉ. अरविंद का कहना है, जिन लोगों को स्प्राउट्स खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है, वे कम मात्रा से शुरुआत कर सकते हैं, इन्हें अच्छी तरह चबाकर खा सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी सहनशक्ति के अनुसार इनकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। पर्याप्त पानी पीना और नियमित फिजिकल एक्टिविटी बनाए रखना भी पाचन में मदद कर सकता है।

ध्यान रहे, सिर्फ इसलिए स्प्राउट्स खाना बंद न करें क्योंकि सर्दियां हैं। मौसम के बजाय, इन्हें सही तरीके से पकाना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और इनकी मात्रा को नियंत्रित रखना ज्यादा जरूरी है।

निष्कर्ष

सर्दियों में स्प्राउट्स न खाने की सलाह मुख्य रूप से पाचन समस्याओं और बैक्टीरिया के खतरे के कारण दी जाती है, क्योंकि ठंड में लोग कम पानी पीते हैं और कम एक्टिव रहते हैं। सर्दियों में स्प्राउट्स पूरी तरह बंद करने के बजाय इन्हें सावधानी से खाना चाहिए। इन्हें कच्चा खाने के बजाय भाप में पकाकर या उबालकर खाना सुरक्षित है। साथ ही, साफ-सफाई का ध्यान रखकर और कम मात्रा से शुरुआत करके इनके पोषक तत्वों का लाभ उठाया जा सकता है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ज्यादा स्प्राउट्स खाने से क्या होता है?

    जरूरत से ज्यादा स्प्राउट्स का सेवन करने से व्यक्ति को गैस, ब्लोटिंग, फूड पॉइजनिंग, इंफेक्शन और पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
  • स्प्राउट्स कब नहीं खाने चाहिए?

    स्मेल आने और बासी होने पर स्प्राउट्स को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान, छोटे बच्चे, बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी, पेट में भारीपन, अपच, गैस, IBS की स्थिति जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने और रात के समय इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

→ क्या जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2026 16:23 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N