Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

खाली पेट स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानें सही तरीका

आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों की डाइट में स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज अहम हिस्सा बन चुके हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल और मसल्स बनाने तक, स्प्राउट्स को सुपरफूड माना जाता है। यहां जानिए, खाली पेट स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? 

सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है, यही सोचकर आजकल बड़ी संख्या में लोग खाली पेट स्प्राउट्स खाना शुरू कर चुके हैं। जिम जाने वाले युवा हों, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग हों या फिर डायबिटीज कंट्रोल करना चाहने वाले, स्प्राउट्स को लगभग हर हेल्दी डाइट का हिस्सा बना लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी रोज सुबह एक कटोरी स्प्राउट्स खाने की सलाह खूब दी जाती है लेकिन क्या यह आदत वाकई हर किसी के लिए फायदेमंद है? कई लोगों का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। कुछ को खाली पेट स्प्राउट्स खाने के बाद पेट में गैस, भारीपन, एसिडिटी या हल्का दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो चीज सेहत के लिए सुपरफूड मानी जाती है, वही सुबह-सुबह पेट की परेशानी क्यों पैदा करने लगती है? क्या इसका कारण स्प्राउट्स हैं या फिर इन्हें खाने का तरीका और समय गलत है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की-

खाली पेट स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है या नुकसानदेह?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, स्प्राउट्स प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अंकुरित होने के बाद इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें कच्चा या हल्का पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। सही तरीके से और सही समय पर खाए जाएं तो स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

खाली पेट स्प्राउट्स खाने के फायदे

  • खाली पेट स्प्राउट्स खाने से शरीर को दिन की शुरुआत में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है।
  • इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
  • डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है और ब्लड शुगर को भी अचानक बढ़ने से रोकता है।
  • इसके अलावा, नियमित रूप से स्प्राउट्स खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें

खाली पेट स्प्राउट्स खाने से नुकसान क्यों हो सकता है?

हालांकि, डाइटिशियन अर्चना जैन साफ तौर पर कहती हैं कि खाली पेट स्प्राउट्स हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते। स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये कच्चे होते हैं। खाली पेट इन्हें खाने से कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और दर्द की समस्या हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उनके लिए यह परेशानी का कारण बन सकता है।

किन लोगों को खाली पेट स्प्राउट्स नहीं खाने चाहिए?

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि बच्चों, बुजुर्गों, प्रेग्नेंट महिलाओं और पेट से जुड़ी पुरानी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खाली पेट स्प्राउट्स खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी, अल्सर या पेट दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें भी इसे खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए।

sprouts on empty stomach good or bad

इसे भी पढ़ें: नहीं खाते आपके बच्चे स्प्राउट्स? सूप से लेकर टिक्की तक, मां-पिता अपनाएं ये 5 टेस्टी तरीके

स्प्राउट्स खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप स्प्राउट्स खाना चाहते हैं लेकिन पेट की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो तरीका बदलना जरूरी है। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि स्प्राउट्स को हल्का सा उबाल लें या भाप में पका लें। इससे ये आसानी से पच जाते हैं। साथ ही, इनमें नींबू, काली मिर्च, जीरा या थोड़ा सा घी मिलाने से पाचन बेहतर होता है।

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, स्प्राउट्स खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते में या दोपहर के खाने के साथ होता है। अगर खाली पेट खाना ही है, तो मात्रा बहुत कम रखें और पहले गुनगुना पानी पी लें। इससे पेट स्प्राउट्स को बेहतर तरीके से पचा पाता है। स्प्राउट्स से फायदे पाने के लिए मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डाइटिशियन के मुताबिक, एक छोटी कटोरी (लगभग 40-60 ग्राम) स्प्राउट्स रोजाना पर्याप्त होते हैं। जरूरत से ज्यादा स्प्राउट्स खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

निष्कर्ष

खाली पेट स्प्राउट्स खाना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सभी के लिए नहीं। डाइटिशियन अर्चना जैन की मानें तो स्प्राउट्स का सही समय, सही मात्रा और सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो खाली पेट स्प्राउट्स खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • किन लोगों को खाली पेट स्प्राउट्स नहीं खाने चाहिए?

    जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, IBS, अल्सर या कमजोर पाचन की समस्या होती है, उन्हें खाली पेट स्प्राउट्स से बचना चाहिए।
  • सुबह उठकर खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    सुबह उठकर खाली पेट सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए और इसके बाद भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा केला, सेब, अनार जैसे फलों का सेवन भी खाली पेट लाभकारी होता है।
  • सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

    सुबह खाली पेट सेब, अमरूद और अनार जैसे फल खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि ये पाचन सुधारते हैं, शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पोषक तत्व देते हैं, वहीं संतरा जैसे खट्टे फल एसिडिटी बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

Read Next

क्‍या रोज सूजी का उपमा खाना सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 29, 2026 11:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 29, 2026 11:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content